विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SSC Exam Calendar 2025-26: एसएससी ने CGL, MTS और CHSL समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं की तिथि की घोषित, करें चेक

Published: Fri, 06 Dec 2024 09:58 AM (IST)

कर्मचारी चयन आयोग ने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किया गया है। इसके मुताबिक कंबाइंड ...और पढ़ें

SSC Exam Calendar 2025-26: एसएससी ने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है।
SSC Exam Calendar 2025-26: एसएससी ने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है।

HighLights

  1. ssc.gov.in पर जारी हुआ एसएससी एग्जाम कैलेंडर
  2. अप्रैल में जारी होगा सीजीएल टियर 1 नोटिफिकेशन
  3. 21 मई, 2024 को होगा सीजीएल टियर 1 एग्जाम

 एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने साल 2025- 26 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं के लिए कैलेंडर जारी कर दिया गया है। इसके मुताबिक, सीजीएल टियर 1 एग्जाम के लिए 21 मई, 2025 को भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म स्वीकार किए गए थे। इसके अलावा, कॉन्स्टेबल एग्जीक्यूटिव मेल एंड फीमेल इन दिल्ली पुलिस एग्जामिनेशन 2025 के लिए 1 अक्टूबर, 2025 तक आवेदन फॉर्म स्वीकार किए गए थे। परीक्षा नवंबर- दिसंबर में आयोजित की जाएगी। यह आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in पर रिलीज किया गया है।

- कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन (CGL) टियर 1 परीक्षा का आयोजन 22 अप्रैल, 2025 को नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। सीजीएल एग्जाम के लिए 21 मई, 2025 तक आवेदन फॉर्म स्वीकार किया जाएगा। एग्जाम जून- जुलाई में आयोजित किया जाएगा।

-सब इंस्पेक्टर इन दिल्ली पुलिस एंड सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस एग्जामिनेशन 2025 के लिए नोटिफिकेशन 16 मई, 2025 को जारी किया जाएगा। साथ ही आवेदन 14 जून, 2025 से स्वीकार किए जाएंगे। परीक्षा जुलाई-अगस्त में आयोजित की जाएगी। 

-कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) परीक्षा के लिए 27 मई, 2025 को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इसके बाद, 25 जून, 2025 तक परीक्षा के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। साथ ही एग्जाम जुलाई-अगस्त में कराया जाएगा।

-कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर एग्जामिनेशन 2025 के लिए 26 अगस्त, 2025 को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। परीक्षा के लिए 18 सितंबर, 2025 तक आवेदन फॉर्म स्वीकार किए जाएंगे। साथ ही एग्जाम अक्टूबर- नवंबर, 2025 को कंडक्ट कराया जाएगा। 

- कॉनस्टेबल ड्राइवर मेल इन दिल्ली पुलिस एग्जामिनेशन 2025 का नोटिफिकेशन 19 सितंबर, 2024 को जारी किया जाएगा। 12 अक्टूबर, 2025 तक एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म स्वीकार किए जाएंगे। साथ ही भर्ती परीक्षा का आयोजन नवंबर- दिसंबर में कंडक्ट कराया जाएगा। 

SSC CGL Tier 1 Exam Result 2024: सीजीएल टियर 1 रिजल्ट की हो चुकी है घोषणा 

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टियर I परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। यह आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर रिलीज किया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नतीजो की जांच कर सकते हैं। बता दें कि टियर 1 परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को टियर 2 भर्ती परीक्षा का आयोजन 18, 19 और 20 जनवरी, 2024 को किया जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को एसएससी के पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: CSIR UGC NET 2024 December: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर एग्जाम पर बड़ी अपडेट, जानें कब आएगा नोटिफिकेशन