विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SSC JHT Admit Card 2025: एसएससी जेएचटी पेपर-2 के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां ssc.gov.in से करें डाउनलोड

Published: Sat, 13 Dec 2025 09:31 AM (IST)

एसएससी की ओर से SSC JHT Paper-II परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। एडमिट कार्ड आधिकारिक ...और पढ़ें

SSC JHT Admit Card 2025: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड।

SSC JHT Admit Card 2025: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड।

HighLights

  1. एसएससी जेएचटी पेपर-2 के लिए एडमिट कार्ड जारी।

  2. 14 दिसंबर को होगी परीक्षा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, हिंदी ट्रांसलेटर, सीनियर ट्रांसलेटर और हिंदी प्राध्यापक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार SSC JHT 2025 पेपर-1 में सफल घोषित किए गए थे। अब वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रेजिस्ट्रेशन नबंर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।

SSC JHT Admit Card 2025: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

एसएससी की ओर से SSC JHT 2025 पेपर-2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। ऐसे में उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिन्हें फॉलो करके उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  • इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब SSC JHT Paper-II Admit Card 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद रेजिस्ट्रेशन नबंर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करें।
  • लॉगिन डिटेल्स को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

एग्जाम पैटर्न

पेपर-2 परीक्षा में ट्रांसलेशन और निबंध का 200 अंकों का पेपर आयोजित कराया जाएगा। यह परीक्षा दो घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। पेपर-2 परीक्षा में दो पैसेज होंगे। पहले पैसेज में उम्मीदवारों को हिंदी से अंग्रेजी में ट्रांसलेशन करना होगा और दूसरे पैसेज में अंग्रेजी से हिंदी में ट्रांसलेशन करना होगा।

एसएससी की ओर से पेपर-2 की परीक्षा कल विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित कराई जाएगी। ऐसे में परीक्षा वाले दिन तय समय से पहले पहुंचने का प्रयास करें। इसके साथ ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दिए गए दिशा निर्देशों को ध्यान से अवश्य पढ़ लें और परीक्षा वाले दिन अपने साथ एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ जरूर साथ लेकर जाएं। इसके साथ ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें परीक्षा का नाम, अपना नाम, रोल नबंर, परीक्षा की तिथि व समय आदि की जांच ध्यान से कर लें। 

यह भी पढ़ें: ICSI CS Admit Card 2025 OUT: सीएस दिसंबर सेशन परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां icsi.edu से करें डाउनलोड