Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SSC JE Answer Key 2023: रिलीज हुई एसएससी जेई परीक्षा आंसर-की, ssc.nic.in पर करें डाउनलोड

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Sat, 14 Oct 2023 07:49 AM (IST)

    SSC JE Answer Key 2023 एसएससी जेई भर्ती परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी गई हैं। अगर उन्हें किसी प्रश्न पर कोई ऑब्जेक्शन है तो वे इसके लिए चुनौती दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। इसके बाद सभी ऑब्जेक्शन को एक्सपर्ट पैनल की ओर से जांच जाएगी।

    Hero Image
    SSC JE Answer Key 2023: एसएससी जेई परीक्षा आंसर-की जल्द रिलीज की जाएगी।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। SSC JE Answer Key 2023: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) भर्ती परीक्षा का आयोजन 9 से 11 अक्टूबर, 2023 को किया गया था। अब आंसर-की रिलीज कर दी गई है। यह आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। कैंडिडेट्स  पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। प्रोविजन आंसर-की पर ऑब्जेक्शन उठाने के लिए उम्मीदवारों को 15.10.2023 (05:00 शाम) तक का समय दिया गया है। इसके बाद कोई आपत्ति दर्ज नहीं की जाएगी। इसलिए उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें और समय से ऑब्जेक्शन दर्ज करा दें। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SSC JE Answer Key 2023: रिजल्ट के साथ जारी होगी फाइनल आंसर-की

    एसएससी जेई भर्ती परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी जाएंगी। अगर, उन्हें किसी प्रश्न पर कोई ऑब्जेक्शन है तो वे इसके लिए चुनौती दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। इसके बाद, सभी ऑब्जेक्शन को एक्सपर्ट पैनल की ओर से जांच जाएगी। इसके बाद आपत्तियों के आधार पर फाइनल आंसर-की और परिणाम घोषित किए जाएंगे। ज्यादा जानकारी के लिए पोर्टल पर विजिट करें। उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।   

    Steps to Check SSC JE 2023 Answer Key: एसएससी जेई आंसर-की ऐसे करें डाउनलोड

    एसएससी जेई भर्ती परीक्षा की आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर ssc.nic.in जाना होगा। इसके बाद, जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा आंसर-की उत्तर कुंजी डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें। अब अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और जेई अनंतिम उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। अब इसे डाउनलोड करें और अपने उत्तर जांचें। इसके साथ ही, चाहें तो उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।

    यह भी पढ़ें: SSC MTS Result 2023: ये है एसएससी एमटीएस रिजल्ट जांचने का डायरेक्ट लिंक, जल्द जारी होंगे नतीजे