Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SSC JE 2023 Answer Key: एसएससी जूनियर इंजीनियर पेपर 2 के लिए आंसर की जारी, यहां से करें डाउनलोड

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Fri, 08 Dec 2023 09:46 AM (IST)

    स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से जूनियर इंजीनियर (सिविल मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल) 2023 पेपर 2 के लिए आंसर की जारी कर दी गयी है। जिन भी उम्मीदवारों ने पेपर 2 दिया है वे ऑफिशियल वेबसाइट या इस पेज पर दिए लिंक से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की द्वारा अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और अपने रिजल्ट का अनुमान लगा सकते हैं।

    Hero Image
    SSC JE 2023 Answer Key Paper 2 यहां से करें डाउनलोड।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से 4 दिसंबर 2023 को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल) 2023 पेपर 2 का आयोजन किया गया था। पेपर संपन्न होने के बाद अब एसएससी की ओर से उम्मदीवारों के लिए आंसर की जारी कर दी गयी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आंसर की ऑनलाइन माध्यम से एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर उपलब्ध करवाई गयी है जहां से आप मांगी गयी डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशियल) दर्ज करके उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

    कैसे डाउनलोड करें आंसर की

    • एसएससी जेई पेपर 2 आंसर की 2023 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Latest News सेक्शन में Junior Engineer (Civil, Mechanical and Electrical) Examination – 2023 (Paper-II): Uploading of Candidates’ Response Sheet(s) along with Tentative Answer Keys लिंक पर क्लिक करना है।
    • अब आपको पीडीएफ फॉर्मेट में आंसर की से संबंधित लिंक पर क्लिक करना है।
    • इसके बाद नए पेज पर आपको रोल नंबर एवं पासवर्ड दर्ज करके LOGIN बटन पर क्लिक करना होगा।
    • अब आंसर की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

    SSC JE 2023 answer key for Paper II डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। 

    कल तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

    आंसर की डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार इसके द्वारा अपने सभी प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। आंसर की चेक करने के दौरान अगर आप किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं तो उस पर आपत्ति दर्ज की जा सकती है। आपत्ति कल यानी 9 दिसंबर 2023 तक शाम 6 बजे तक लॉग इन के माध्यम से दर्ज कर सकते हैं। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।

    यह भी पढ़ें- MPPSC PCS Admit Card 2023: एमपी पीसीएस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड आज हो सकते हैं जारी, इस डेट में होगा एग्जाम