Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MPPSC PCS Admit Card 2023: एमपी पीसीएस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड mppsc.mp.gov.in पर जारी, ये रहा लिंक

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Fri, 08 Dec 2023 05:17 PM (IST)

    मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की ओर से राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 8 दिसंबर 2023 को जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी मांगी गयी डिटेल दर्ज करके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एमपी पीसीएस एग्जाम का आयोजन 17 दिसंबर 2023 को निर्धारित केंद्रों पर किया जाएगा।

    Hero Image
    MPPSC PCS Admit Card 2023 ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर हुआ जारी।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नोटिफिकेशन के अनुसार मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (MPPSC) की ओर से पीसीएस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड आज यानी कि 8 दिसंबर 2023 को जारी कर दिए गए हैं। एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से ऑनलाइन माध्यम से एमपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर उपलब्ध करवाए गए हैं। आप मांगी गयी डिटेल दर्ज करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MPPSC Admit Card 2023: ऐसे डाउनलोड एडमिट कार्ड

    • एमपीपीसी पीसीएस एडमिट कार्ड 2023 जारी होते ही आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
    • यहां आपको NOTIFICATIONS में एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक दिखाई देगा इस पर क्लिक।
    • अब एक नए पेज पर आपको मांगी गयी जानकारी जैसे- एप्लीकेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके सबमिट करना होगा।
    • जानकारी सबमिट करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

    MPPSC Admit Card 2023 Download Direct Link  

    MPPSC Prelims Admit Card 2023: कब होगा एग्जाम

    एमपी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 का आयोजन 17 दिसंबर 2023 दिन रविवार को आयोजित किया जाएगा। प्रथम प्रश्न पत्र सामान्य अध्ययन का होगा जो सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा। द्वितीय प्रश्न पत्र सामान्य अभिरुचि परीक्षण दोपहर 2:15 से 4:15 तक आयोजित किया जाएगा।

    अभ्यर्थी ध्यान रखें कि वे जब भी एग्जाम देने केंद्र पर जाएं तो अपना एडमिट कार्ड और एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं, बिना एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के आपको एग्जाम सेंटर पर एंट्री नहीं दी जाएगी। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे केवल वे उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए योग्य माने जाएंगे।

    यह भी पढ़ें- BPSC TRE 2: आज से शुरू हो रहा बीपीएससी टीआरई एग्जाम, यहां पढ़ें परीक्षा को लेकर सब अहम डिटेल