Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SSC GD Answer Key 2025: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल आंसर-की ssc.gov.in पर हुई जारी, 9 मार्च तक दर्ज कराएं आपत्ति

    Updated: Wed, 05 Mar 2025 08:53 AM (IST)

    एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल आंसर-की पर ऑब्जेक्शन एकत्र करने के बाद आयोग की ओर से एक्सपर्ट पैनल की ओर से समीक्षा की जाएगी। रिव्यू प्रोसेस पूरा होने के बाद फाइनल आंसर-की और परिणाम जारी किए जाएंगे। यह नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर ही रिलीज किए जाएंगे। परीक्षार्थी पोर्टल पर इसकी जांच कर सकेंगे। साथ ही इसका प्रिंटआउट लेकर रख सकेंगे। ज्यादा जानकारी के लिए वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    Hero Image
    SSC GD Answer Key 2025: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल आंसर-की पोर्टल पर रिलीज हो गई है।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए अहम अपडेट है। आयोग की ओर से परीक्षा की अस्थायी उत्तरकुंजी जारी कर दी गई है। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, अगर किसी कैंडिडेट्स को लगता है कि, उन्हें किसी प्रश्न पर कोई ऑब्जेक्शन है तो वे चुनौती दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें 09 मार्च, 2025 तक का समय दिया गया है। लास्ट डेट बीतने के बाद, कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 20, 21, 24 और 25 फरवरी को किया गया था। आखिरी पेपर आयोजित हुए 6 दिन बीत चुके हैं और ऐसे में यह उम्मीद है कि जल्द ही यह रिलीज की जा सकती है। इस परीक्षा के माध्यम से, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs), एसएसएफ (SSF) में कॉन्स्टेबल (GD) और असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

    SSC GD Answer Key 2025: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए फाॅलो करने होंगे ये आसान स्टेप्स 

    स्टेप 1: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा उत्तरकुंजी डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा।

    स्टेप 2: अब "SSC GD उत्तर कुंजी 2025 डाउनलोड" लिंक पर क्लिक करें।

    स्टेप 3: यहां, अगर पूछा जाए तो लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।

    स्टेप 4: SSC GD कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगी।

    स्टेप 5: इसे देखें और डाउनलोड करें।

    स्टेप 6: अब भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

    SSC GD Constable Answer Key Date 2025: आंसर-की पर दर्ज करानी होगी आपत्ति 

    एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद, अभ्यर्थियों को ऑब्जेक्शन उठाने का मौका दिया जाएगा। निर्धारित अवधि के भीतर परीक्षार्थियों को संबंधित प्रश्न पर चुनौती दर्ज करानी होगी, जिस पर उन्हें ऑब्जेक्शन होगा। इसके लिए उन्हें निर्धारित शुूल्क भी जमा करना होगा। बिना फीस जमा किए, किसी भी कैंडिडेट्स के अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जाएगा।  इसके बाद, फाइनल आंसर-की और परिणाम जारी किए जाएंगे। यह नतीजे भी आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए जाएंगे। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से 39, 481 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ज्यादा जानकारी के लिए वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें: GATE Result 2025 Date: इस दिन जारी होंगे गेट परीक्षा परिणाम, gate2025.iitr.ac.in पर कर पाएंगे चेक