GATE Result 2025 Date: इस दिन जारी होंगे गेट परीक्षा परिणाम, gate2025.iitr.ac.in पर कर पाएंगे चेक
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट रिजल्ट की घोषणा के बाद स्कोर कार्ड रिलीज किया जाएगा। यह स्कोर कार्ड 28 मार्च 2025 को उपलब्ध कराया जाएगा जो कि अभ्यर्थियों के लिए 31 मई 2025 तक पोर्टल पर मौजूद रहेगा। कैंडिडेट्स इस अवधि के बीच कभी भी अपना कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन पिछले महीने फरवरी में विभिन्न तिथियों पर किया गया था।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट रिजल्ट की घोषणा इसी माह होनी है। आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा परिणाम 19 मार्च, 2025 को आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर घोषित होंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी होली के बाद, निर्धारित तिथि पर अपने रिजल्ट की जांच कर सकेंगे। नतीजे देखने के लिए कैंडिडेट्स को जरूरी डिटेल्स एंटर करनी होगी। इसके बाद, परिणाम कंप्यूटर स्क्रीन पर उपलब्ध हो सकेंगे।
गेट परीक्षा का आयोजन आईआईटी रुड़की की ओर से किया जा रहा है। संस्थान की ओर से परीक्षा 1,2, 5 और 16 फरवरी, 2025 को किया गया था। परीक्षा तीन घंटे के लिए आयोजित की गई थी। इसके बाद, परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की 27 फरवरी, 2025 को जारी की गई थी। कैंडिडेट्स को 1 मार्च, 2025 तक उत्तरकुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। अभ्यर्थियों को दो दिनों के अंदर शुल्क जमा करके अपना ऑब्जेक्शन सबमिट करना था। वहीं, अब रिजल्ट का एलान किया जाएगा। परीक्षार्थी रिजल्ट जारी होने के बाद, नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आराम से परिणाम देख सकते हैं।
GATE 2025 Result चेक और डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये सिंपल स्टेप्स
1-गेट रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाएं।
2- यहां, होमपेज पर "GATE 2025 परिणाम" के लिंक पर क्लिक करें।
3- अब अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
4- स्क्रीन पर GATE 2025 का रिजल्ट दिखाई देगा।
5-इसे चेक करें और भविष्य के लिए डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
GATE Result 2025 Date: फीस के साथ इस तारीख तक डाउनलोड कर सकेंगे गेट स्कोर कार्ड
गेट स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए 28 मार्च, 2025 को उपलब्ध कराया जाएगा, जो कि 31 मई, 2025 तक उपलब्ध रहेगा। इस अवधि में इसे प्राप्त करने के लिए कोई फीस नहीं देनी होगी। इसके बाद, 1 से 31 जून, 2025 के बीच में भी यह पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाएगा, लेकिन इसके लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क देना होगा। इस परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 28 अगस्त, 2024 से हुई थी। कैंडिडेट्स को 04 अक्टूबर, 2025 तक आवेदन पत्र भरने का मौका विलंब शुल्क के साथ दिया गया था। इसके बाद, फरवरी में परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर विजिट करना चाहिए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।