विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SSC CHSL Exam City 2025 Link: एसएससी सीएचएसएल सिटी इंटीमेशन स्लिप ssc.gov.in पर जारी, एडमिट कार्ड इस डेट को होंगे उपलब्ध

Published: Wed, 05 Nov 2025 10:07 AM (IST)

एसएससी सीएचएसएल एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी गई है। आवेदनकर्ता तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ...और पढ़ें

SSC CHSL City Intimation Slip यहां करें डाउनलोड।

SSC CHSL City Intimation Slip यहां करें डाउनलोड।

HighLights

  1. एसएससी सीएचएसएल टियर 1 सिटी स्लिप जारी।

  2. परीक्षा 12 नवंबर से होगी स्टार्ट।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (SSC CHSL- 10+2) लेवल परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी गई है। आवेदनकर्ता तुरंत ही एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं और अपने परीक्षा शहर की डिटेल हासिल कर पूर्व यात्रा की तैयारी कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए लॉग इन डिटेल दर्ज करनी होगी। एसएससी की ओर से सीएचएसएल एग्जाम की शुरुआत 12 नवंबर 2025 से होगी।

8 नवंबर तक सिटी स्लिप पर फीडबैक दर्ज करने का मौका

एसएससी की ओर से साझा की गई डिटेल के मुताबिक "वे उम्मीदवार जिन्हें आवेदन पत्र में दी गई प्राथमिकताओं में से परीक्षा शहर नहीं दिया गया है, वे आयोग की वेबसाइट पर दिए गए फीडबैक पोर्टल के माध्यम से 08 नवंबर 2025 (रात्रि 11:00 बजे) तक दोबारा अपनी प्रिफरेंस भर सकते हैं। यदि स्लॉट उपलब्ध हों, तो आयोग ऐसे उम्मीदवारों को पुनः आवंटित कर सकता है।"

ऐसे डाउनलोड करें सिटी इंटीमेशन स्लिप

  • एसएससी सीएचएसएल टियर-1 सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर ssc.gov.in विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Login पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद यूजर नेम (रजिस्ट्रेशन नंबर), पासवर्ड व दिया गया कोड दर्ज करके लॉग इन करना होगा।
  • अब आपकी सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC CHSL City Intimation Slip Link

sss chsl city slip 2025

एडमिट कार्ड कब होंगे उपलब्ध

परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 3 से 4 दिन पहले जारी कर दिए जायेंगे। ऐसे में उम्मीद है कि प्रवेश पत्र 9 या 10 नवंबर को उपलब्ध होंगे। सभी अभ्यर्थी ध्यान रखें कि वे परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड एवं एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं, बिना प्रवेश पत्र एवं पहचान पत्र के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।

टियर-1 एग्जाम पैटर्न

एसएससी सीएचएसएल भर्ती 2025 परीक्षा का प्रश्न पत्र चार भागों में विभाजित होगा, प्रत्येक विषय से 25-25 प्रश्न पूछे जायेंगे। पेपर में सवाल इंग्लिश भाषा (बेसिक नॉलेज), जनरल इंटेलिजेंस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (बेसिक अर्थमेटिक स्किल) और जनरल अवेयरनेस विषयों से पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए समय 1 घंटा दिया जायेगा। दिव्यांग अभ्यर्थियों को पेपर हल करने के लिए 80 मिनट का समय दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें- NABARD Grade A Notification 2025: नाबार्ड ग्रेड A भर्ती के लिए आवेदन 8 नवंबर से होंगे स्टार्ट, पूरी डिटेल करें चेक