Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JSSC CGL Exam Date 2023: झारखंड सीजीएल एग्जाम डेट घोषित, इन डेट्स में आयोजित होगी परीक्षा

    Jharkhand SSC CGL 2023 Exam Date झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर एग्जाम डेट का एलान कर दिया गया है। परीक्षा का आयोजन 16 एवं 17 दिसंबर को किया जायेगा जिसके लिए एडमिट कार्ड एग्जाम से कुछ दिन पूर्व आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे।

    By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Thu, 28 Sep 2023 03:52 PM (IST)
    Hero Image
    JSSC CGL Exam Date 2023: झारखंड सीजीएल एग्जाम 16-17 दिसंबर को होगा आयोजित।

    JSSC CGL Exam Date 2023: झारखंड सीजीएल 2023 भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) 2023 परीक्षा तिथि को नोटिफिकेशन जारी कर घोषित कर दिया गया है। परीक्षा तिथि की जानकारी जीएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in पर दी गयी है। नोटिफिकेशन में दी गयी जानकारी के अनुसार जेएसएससी सीजीएल 2023 एग्जाम का आयोजन 16 एवं 17 दिसंबर 2023 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JSSC CGL 2023: एडमिट कार्ड के संबंध में दी गयी यह जानकारी

    झारखंड सीजीएल एग्जाम डेट के साथ ही एडमिट कार्ड से संबंधित सूचना भी दी गयी है। अधिसूचना के अनुसार परीक्षा में सम्मिलित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड लिंक का प्रकाशन और स्क्राइब की सुविधा अधिकृत वेबसाइट jssc.nic.in पर दी जाएगी, इसलिए अभ्यर्थियों को समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

    Jharkhand SSC CGL 2023: 2025 रिक्त पदों पर होनी है भर्ती

    झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से इस वर्ष इस भर्ती के माध्यम से कुल 2025 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से प्लानिंग असिस्टेंट के 5, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के 195, सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के 863, कनीय सचिवालय सहायक के 335, श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी के 182, प्रखंड आपूर्तिकर्ता पदाधिकारी के 252 एवं अंचल निरीक्षक के 185 पदों पर भर्ती की जाएगी।

    उम्मीदवारों को जानकारी दे दें कि जेएसएससी सीजीएल एग्जाम 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जून से शुरू होकर 3 अगस्त 2023 तक पूर्ण की गयी थी। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 5 अगस्त 2023 निर्धारित थी। भर्ती परीक्षा में केवल वही उम्मीदवारों भाग ले सकेंगे जिन्होंने तय तिथियों में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण की थी।

    यह भी पढ़ें- BEML Recruitment 2023: बीईएमएल में ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, कल से भर सकेंगे ऑनलाइन फॉर्म