विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SSC CGL Answer Key 2025: एसएससी ने जारी की प्रोविजनल आंसर-की, 19 अक्टूबर तक दर्ज कर सकते हैं ऑब्जेक्शन

Published: Fri, 17 Oct 2025 09:14 AM (IST)Updated: Fri, 17 Oct 2025 09:44 AM (IST)

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से SSC CGL Answer Key जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार ...और पढ़ें

SSC CGL Answer Key 2025: ऐसे डाउनलोड करें प्रोविजनल आंसर-की।

SSC CGL Answer Key 2025: ऐसे डाउनलोड करें प्रोविजनल आंसर-की।

HighLights

  1. ऑब्जेक्शन 19 अक्टूबर तक स्वीकार किए जाएंगे।

  2. इस दिन हुई थी परीक्षा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार SSC CGL टियर-1 की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर प्रोविजनल आंसर-की मदद से अपने उत्तरों का मूल्यांकन कर सकते हैं। प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

एसएससी की ओर से सीजीएल टियर-1 परीक्षा का आयोजन देशभर के 255 परीक्षा केंद्रों में आयोजित कराई गई थी। सीजीएल की परीक्षा में शामिल होने के लिए लगभग 28 लाख से ज्यादा उम्मीदावारों ने रजिस्ट्रेशन किया था। 

 

SSC CGL Answer Key 2025: ऐसे डाउलोड करें प्रोविजनल आंसर-की

एसएससी टियर-1 परीक्षा की आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज एसएससी सीजीएल आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद निर्धारित लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • इसके बाद आसंर-की आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  • आंसर की डाउनलोड करने के बाद अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें। 
 

19 अक्टूबर तक आपत्ति दर्ज करने का मौका

एसएससी की ओर से प्रोविजनल-आंसर-की जारी होने के बाद ऑब्जेक्शन विंडो को भी एक्टिव कर दिया गया है। जो उम्मीदवार उत्तर से संतुष्ट नहीं है, वे 19 अक्टूबर, 2025 रात 9 बजे तक ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं। हालांकि उम्मीदवारों को ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये ऑब्जेक्शन फीस के रूप में जमा करना होगा। इसके साथ ही ऑब्जेक्शन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। 

इस दिन हुई थी परीक्षा

एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 12 से 26 सितंबर और 14 अक्टूबर, 2025 को आयोजित कराई गई थी। इसके साथ ही इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 14,582 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य बुद्धि और रीजनिंग, सामान्य जागरूकता, मात्रात्मक योग्यता और अंग्रेजी विषय से प्रश्न पूछे गए थे। 

यह भी पढ़ें: MSBTE Winter Exam Admit Card 2025: विंटर सेमेस्टर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां msbte.ac.in से करें डाउनलोड