September Holidays List 2025: सितंबर माह में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, डेटवाइज चेक करें लिस्ट
स्टूडेंट्स हों या ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारी सभी के लिए छुट्टियां हमेशा ही एक नयापन लेकर आती हैं इसलिए सभी को इसका इंतजार रहता है। सितंबर माह स्टार्ट हो गया है। ऐसे में आप इस पेज से सितंबर माह में रविवार के साथ किन डेट्स में स्कूल कॉलेज में छुट्टियां रहेंगी उसकी डेट वाइज जानकारी यहां चेक कर सकते हैं।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। स्कूल, कॉलेज में पढ़ रहे स्टूडेंट्स और ऑफिस में काम कर रहे कर्मचारियों को छुट्टियों का बेसब्री से इंतजार रहता है ताकी वे उसी के अनुसार पहले से शेड्यूल तैयार करके परिवार व बच्चों के साथ समय व्यतीत कर सकें। अगर आप भी इस माह में कुछ प्लान कर रहे हैं तो यहां से सितंबर माह में आने वाली छुट्टियों की लिस्ट, महत्वपूर्ण दिवस आदि डिटेल चेक कर सकते हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई का नुकसान न होने के साथ ही आपको ऑफिस से छुट्टी के लिए गुहार नहीं लगानी पड़ेगी।
सितंबर 2025 महीने में आने वाली छुट्टियां
सितंबर महीने में 4 रविवार के साथ ही कुछ त्यौहार पड़ने वाले हैं। आप डेट वाइज चेक कर सकते हैं कि किस दिन स्कूल, कॉलेज और ऑफिस में छुट्टी रह सकती है।
- 5 सितंबर 2025: ओणम, ईद-ए-मिलाद, शिक्षक दिवस
- 7 सितंबर 2025: रविवार
- 14 सितंबर 2025: रविवार
- 21 सितंबर 2025: रविवार
- 28 सितंबर 2025: रविवार की छुट्टी
- 29 सितंबर 2025: महासप्तमी
- 30 सितंबर 2025: महाअष्टमी
अगले महीने रहेगी छुट्टियों के भरमार
सितंबर माह के बाद अक्टूबर माह में छुट्टियों की भरमार रहेगी। अक्टूबर माह में गांधी जयंती, महर्षि वाल्मीकि जयंती के साथ ही दशहरा, दीपावली। भाई दूज और गोवर्धन पूजा जैसे त्यौहार भी सेलिब्रेट किये जायेंगे। डेट के अनुसार अक्टूबर माह में 1 अक्टूबर को महानवमी, 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती, दशहरा, 7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती, 20 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी, दिवाली, 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और 23 अक्टूबर को भाई दूज के त्योहारों पर पर स्कूल, कॉलेज एवं स्कूलों में अवकाश रहगा। आपको बता दें कि रविवार छोड़कर ये छुट्टियां राज्य के अनुसार बदल सकती हैं।
आपको बता दें कि ये सभी छुट्टियां सरकारी गैजेट के अनुसार होती हैं। इसमें से कई छुट्टियां रिस्ट्रिक्टेड होती हैं, ऐसे में आप इन छुट्टियों का मिलान अपने स्कूल कैलेंडर से अवश्य कर लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।