SBI Clerk Mains Syllabus 2026: एसबीआई क्लर्क मेंस एग्जाम के लिए जीके और करेंट अफेयर्स के टॉप सवाल, 26-27 नवंबर को होगा एग्जाम
एसबीआई जूनियर एसोसिएट क्लर्क मुख्य परीक्षा 2026 के लिए महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्न दिए गए हैं, जो 26 और 27 ...और पढ़ें

SBI Clerk Mains Syllabus 2026: यहां देखें जीके और करेंट अफेयर्स के टॉप 20 सवाल।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया SBI ने जूनियर एसोसिएट क्लर्क मुख्य परीक्षा के लिए परीक्षा तिथि का एलान कर दिया है। मुख्य परीक्षा 26 और 27 नवंबर, 2026 को संचालित की जानी है। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य और वित्तीय जागरूकता, सामान्य अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग और कंप्यूटर एप्टीट्यूड विषयों से सवाल पूछे जाएंगे।
जो उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं। उनके लिए जीके एक ऐसा सेक्शन है, जिसमें पूरे मार्क्स आसानी से हासिल किए जा सकते हैं। इसलिए अभ्यर्थियों की सहायता के लिए यहां SBI Clerk Mains Exam 2026 की परीक्षा के लिए जीके के महत्वपूर्ण सवाल दिए जा रहे हैं, जिन्हें पढ़कर इस सेक्शन में अच्छा स्कोर किया जा सकता है।
1. हाल ही में भारतीय सेना ने किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में 'जय से विजय' एक्सरसाइज आयोजित की?
उत्तर: राजस्थान
2. भारत का पहला प्रीमियर लीग पार्क किस शहर में शुरू किया गया है?
उत्तर: नई दिल्ली
3. 2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार किसने जीता?
उत्तर: ऐनी कार्सन
4. ब्रह्मोस मिसाइल को रूस और किस देश ने मिलकर तैयार किया?
उत्तर: भारत
5. SCO शिखर सम्मेलन 2026 का मेजबान देश कौन-सा है?
उत्तर: किर्गिजस्तान
6. हाल ही में खबरों में रहा पोन्ननियार बांध किस राज्य में स्थित है?
उत्तर: तमिलनाडु
7. चर्चा में रहा पिचावरम मैंग्रोव किस राज्य में स्थित हैं?
उत्तर: तमिलनाडु
8. एशियाई खेल 2026 में किस देश के पुरुषों और महिलाओं दोनों ने कबड्डी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता?
उत्तर: भारत
9. एम्बुल नदी किस राज्य में स्थित है?
उत्तर: मणिपुर
10. खबरों में रही नम्बुल नदी किस राज्य में स्थित है?
उत्तर: मणिपुर
11. ओलिंपिक चिह्न का अर्थ क्या है?
उत्तर:निरंतरता
12. किस तारीख को डी-डे (ऑपरेशन नेप्चून व ऑपरेशन ओवरलार्ड) कहा जाता है?
उत्तर: 6 जून, 1944
13. अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ मुख्यालय कहां स्थित है?
उत्तर: जिनेवा
14. पृथ्वी सम्मेलन का दूसरा नाम क्या है?
उत्तर: रियो सम्मेलन
15. करगम किस राज्य का लोकनृत्य है?
उत्तर: तमिलनाडु
16. वेद समाज की स्थापना किसके द्वारा की गई?
उत्तर: केशवचंद्र सेन
17. भारतीय संविधान में 9वीं अनुसूची कब जोड़ी गई?
उत्तर: 1951
18. भारत का ‘नेपोलियन’ किसे कहा जाता है?
उत्तर: समुद्रगुप्त
19. कुषाण साम्राज्य के संस्थापक कौन थे?
उत्तर: कुजुल कडफिसेस
20. चोल राजाओं की राजधानी का क्या नाम था?
उत्तर: तंजौर
यह भी पढ़ें: SBI Clerk Mains Exam 2026: एसबीआई क्लर्क मेंस एग्जाम शेड्यूल जारी, प्रीलिम्स रिजल्ट जल्द आने की उम्मीद