SBI Clerk Mains Exam 2026: एसबीआई क्लर्क मेंस एग्जाम शेड्यूल जारी, प्रीलिम्स रिजल्ट जल्द आने की उम्मीद
एसबीआई की ओर से SBI Clerk Mains Exam 2026 की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही एडमिट कार्ड इसी वीक तक जारी किया जा सकता है।

SBI Clerk Mains Exam 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।
HighLights
मेंस परीक्षा का एग्जाम शेड्यूल जारी।
कुल 9124 उम्मीदवारों का होगा चयन।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया SBI ने जूनियर एसोसिएट क्लर्क मुख्य परीक्षा तिथि का एलान कर दिया है। जो उम्मीदवार क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे और मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे थे। वे उम्मीदवार अब बहुत जल्द ही SBI Junior Associates Clerk Mains Exam 2026 में शामिल होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षा की तैयारी को तेज कर दें।
कब होगी मुख्य परीक्षा
एसबीआई की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक जूनियर एसोसिएट क्लर्क मुख्य परीक्षा का आयोजन 26 और 27 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य और वित्तीय जागरूकता, सामान्य अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग और कंप्यूटर एप्टीट्यूड विषय से 200 अंकों के 190 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा 2 घंटे 40 मिनट के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में प्रत्येक गलत सवाल के लिए एक-चौथाई अंक की कटौती भी की जाएगी।
कब जारी होगा एडमिट कार्ड
एसबीआई की ओर से एडमिट कार्ड तिथि का एलान नहीं किया गया है। लेकिन तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एडमिट कार्ड की घोषणा इसी वीक की जा सकती है। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करनी होगी।
- वेबसाइट के होमपेज पर एजमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद SBI Junior Associates Clerk Mains Admit Card 2026 सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।