विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RRB Group D Score Card 2026: रेलवे ग्रुप-डी सीबीटी-1 परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Published: Tue, 17 Nov 2026 09:26 AM (IST)Updated: Tue, 17 Nov 2026 09:36 AM (IST)

रेलवे ग्रुप-डी सीबीटी-1 परीक्षा का स्कोरकार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। इस परीक्षा के जरिये कुल 22,195 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

RRB Group D Score Card 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

RRB Group D Score Card 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

HighLights

  1. ग्रुप-डी सीबीटी-1 परीक्षा का रिजल्ट जारी।

  2. ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आरआरबी की ओर से 12 नवंबर, 2026 को आरआरबी ग्रुप-डी सीबीटी-1 परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया था। हालांकि अब रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से स्कोरकार्ड का एलान कर दिया गया है। जो उम्मीदवार ग्रुप-डी की परीक्षा में शामिल हुए थे। वे स्कोरकार्ड की मदद से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।

इन 6 तरीकों से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

ग्रुप-डी परीक्षा का स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करनी होगी। यहां उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए सीबीटी-1 परीक्षा का स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं।

  1. ग्रुप-डी सीबीटी-1 परीक्षा का स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद RRB Group D CBT-I Result Score Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करें।
  5. लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद स्कोरकार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  6. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

इस डेट पर हुई थी परीक्षा

आरआरबी की ओर से सीबीटी-1 परीक्षा का आयोजन 03, 06, 09, 17, 21 और 25 अगस्त, 2026 को किया गया था। परीक्षा के पश्चात प्रोविजनल आंसर-की का एलान 07 सितंबर, 2026 को किया गया था। बता दें, इस परीक्षा के माध्यम से कुल 22,195 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

चयनित उम्मीदवार अगले चरण में होंगे शामिल

सीबीटी-1 की परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को अब शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए जरूरी दस्तावेजों को अवश्य संभालकर रखें। 

 

यह भी पढ़ें: RRB Paramedical City Slip 2026: आरआरबी पैरामेडिकल स्टाफ परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, एग्जाम 23 नवंबर से शुरू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।