RRB Paramedical City Slip 2026: आरआरबी पैरामेडिकल स्टाफ परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, एग्जाम 23 नवंबर से शुरू
आरआरबी की ओर से RRB Paramedical City Slip 2026 का एलान कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ...और पढ़ें

RRB Paramedical staff Exam City Slip 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
आरआरबी ने जारी की सिटी स्लिप।
परीक्षा से 4 दिन पहले जारी होगा रिजल्ट।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे भर्ती बोर्ड RRB ने पैरामेडिकल स्टाफ परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी की है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं। वे आधिकारिक वेबसाइट की मदद से RRB Paramedical Exam City Slip 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
इन 6 तरीकों से डाउनलोड करें सिटी स्लिप
आरआरबी पैरामेडिकल स्टाफ परीक्षा के लिए सिटी स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स की मदद से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
- सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर सिटी स्लिप सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद RRB Paramedical staff Exam City Slip 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद लॉगिन डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
कब होगा एग्जाम
आरआरबी पैरामेडिकल स्टाफ परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न एग्जाम सेंटर में 23 से 25 नवंबर, 2026 के बीच किया जाएगा। प्रोफेशनल एबिलिटी, सामान्य जागरूकता, जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग और सामान्य विज्ञान विषय से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक की कटौती भी की जाएगी। इस परीक्षा में पास होने के लिए जनरल व ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत अंक, ओबीसी एवं एससी को 30 प्रतिशत अंक और एसटी उम्मीदवारों को 25 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
एग्जाम से 4 दिन पहले जारी होगा एडमिट कार्ड
पैरामेडिकल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें- SBI Clerk Pre Result 2026: क्या आज जारी होगा एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट, यहां देखें अपडेट