SBI Clerk Pre Result 2026: क्या आज जारी होगा एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट, यहां देखें अपडेट
एसबीआई की ओर से SBI Clerk Pre Result 2026 की घोषणा आज की जा सकती है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद से पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे।
-1794631250466_m.webp)
SBI Clerk Pre Result 2026
HighLights
आज जारी होगा SBI Clerk Pre परीक्षा का रिजल्ट।
पीडीएफ फॉर्मेट में कर सकेंगे डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 14 नवंबर को जारी किया जा सकता है। जो उम्मीदवार क्लर्क की प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे। वे जल्द ही एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर SBI Clerk Pre Result 2026 देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में पास होंगे। उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
कैसे और कहां से डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट
एसबीआई प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए यहां रिजल्ट चेक करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करनी होगी।
- वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद SBI Clerk Pre Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
रिजल्ट के साथ कटऑफ भी होगी जारी
एसबीआई की ओर से क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ भी जारी की जाएगी। उम्मीदवार अपनी कैटेगरी के आधार पर कटऑफ लिस्ट देख व डाउनलोड कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें- SBI Clerk Pre Result 2026: क्या आज जारी होगा एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट, यहां देखें अपडेट