SBI Clerk Prelims Result 2026 LIVE: एसबीआई क्लर्क रिजल्ट किसी भी समय हो सकता है जारी, डायरेक्ट डाउनलोड कर पाएंगे Score Card
एसबीआई क्लर्क प्रीलिम एग्जाम का आयोजन 26 एवं 27 सितंबर 2026 को करवाया गया था। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों का रिजल्ट (SBI Clerk Prelims Result 2026 Live Updates) आज जारी किया जा सकता है। सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे।

SBI Clerk Result 2026 Latest Update
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एसबीआई जूनियर एसोसिएट क्लर्क भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले लाखों अभ्यर्थियों को रिजल्ट (SBI Clerk Prelims Result 2026) जारी होने का बेसब्री से इंतजार है जो किसी भी समय खत्म हो सकता है। चूंकि एसबीआई की ओर से मुख्य परीक्षा का आयोजन 26 और 27 नवंबर 2026 को करवाया जायेगा, ऐसे में उम्मीद है कि आज या कल प्रारम्भिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जायेगा।
नतीजों की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवार साइट के साथ ही इस पेज पर करवाए गए डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर पाएंगे।
SBI Clerk Pre Cut Off 2026: नतीजों के साथ कटऑफ भी होगा जारी
रिजल्ट जारी होने के साथ ही एसबीआई की ओर से राज्य और कैटेगरी के अनुसार कटऑफ भी जारी किया जायेगा। जो अभ्यर्थी निर्धारित कटऑफ प्राप्त करेंगे वे ही 2nd चरण की परीक्षा में भाग ले पाएंगे।
SBI Clerk Pre Result 2026: मुख्य परीक्षा में 9 दिन शेष, कभी भी आ सकता है रिजल्ट
चूंकि मेंस एग्जाम में केवल 9 दिन शेष हैं ऐसे में पहले चरण की परीक्षा का रिजल्ट किसी भी पल जारी किया जा सकता है।
SBI Clerk Mains Exam Date 2026: मुख्य परीक्षा तिथि हो गई घोषित
एसबीआई की ओर से मेंस एग्जाम डेट की घोषणा पहले ही कर दी गई है। वेबसाइट पर साझा की गई जानकारी के अनुसार 26 एवं 27 नवंबर 2026 को मेंस एग्जाम का आयोजन किया जायेगा।
SBI Clerk Prelims Result: क्या आज जारी होगा एसबीआई क्लर्क रिजल्ट
एसबीआई की ओर से प्रीलिम एग्जाम का रिजल्ट आज जारी होने की उम्मीद है। नतीजे ऑनलाइन ही जारी किये जायेंगे, किसी भी अभ्यर्थी को पर्सनल रूप से परिणाम की जानकारी नहीं भेजी जाएगी।
