SBI Clerk Prelims Result 2026: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम रिजल्ट किसी भी पल हो सकता है जारी, मेंस एग्जाम डेट घोषित; जानें डेट
एसबीआई की ओर से क्लर्क भर्ती प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। मेंस एग्जाम के ...और पढ़ें

SBI Clerk Prelims Result 2026 date
HighLights
एसबीआई क्लर्क मेंस एग्जाम डेट घोषित, 26 एवं 27 नवंबर को होगा एग्जाम।
प्रीलिम रिजल्ट कभी भी किया जा सकता है घोषित।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से क्लर्क (Junior Associate) रिजल्ट किसी भी समय घोषित किया जा सकता है। परिणाम की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर की जाएगी। प्रीलिम एग्जाम में भाग लेने वाले उम्मीदवार वेबसाइट या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके नतीजों की जांच कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को लॉग इन डिटेल दर्ज करनी होगी। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 26 एवं 27 सितंबर 2026 को करवाया गया था।
केवल 4 स्टेप्स में डाउनलोड कर पाएंगे स्कोरकार्ड
एसबीआई रिजल्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिवेट होगा। अभ्यर्थी केवल 4 स्टेप्स में नतीजे चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं।
- स्टेप 1: एसबीआई क्लर्क रिजल्ट चेक करने के लिए एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर करियर में जाकर भर्ती से संबंधित रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- स्टेप 3: इसके बाद अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन नंबर/ रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड (डेट ऑफ बर्थ) दर्ज करके लॉग इन होगा।
- स्टेप 4: अब आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के साथ ही रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।
राज्यवार कटऑफ भी होगा जारी
एसबीआई की ओर से नतीजे जारी होने के साथ ही कटऑफ भी जारी किया जायेगा। सभी राज्यों का कटऑफ अलग-अलग जारी होगा। कैटेगरी वाइज निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने पर ही आपको मुख्य परीक्षा में भाग लेने की अनुमति मिलेगी।
मेंस एग्जाम डेट घोषित, 26 एवं 27 नवंबर को होगी परीक्षा
एसबीआई की ओर से प्रीलिम रिजल्ट घोषित होने से पहले ही मुख्य परीक्षा के लिए परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। वेबसाइट पर साझा की गई जानकारी के अनुसार एग्जाम का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 26 एवं 27 नवंबर 2027 को करवाया जायेगा।