विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP RO ARO Form 2026: यूपी आरओ-एआरओ फॉर्म भरने की लास्ट डेट नजदीक, जल्द कर लें अप्लाई

Published: Mon, 16 Nov 2026 11:27 AM (GMT+05:30)

उत्तर प्रदेश आरओ-एआरओ 2026 भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट नजदीक है। अंतिम दिनों में आने वाली समस्याओं से ...और पढ़ें

UP review officer and assistant review officer

UP review officer and assistant review officer

HighLights

  1. 26 नवंबर है यूपी आरओ-एआरओ भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट।

  2. एप्लीकेशन प्रॉसेस, फीस, पात्रता, चयन प्रक्रिया व सैलरी करें चेक।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती (UP RO ARO Bharti 2026) के लिए आवेदन जारी हैं और फॉर्म भरने की लास्ट डेट 26 नवंबर 2026 निर्धारित है। ऐसे में जो युवा ग्रेजुएशन उत्तीर्ण हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं वे अंतिम दिनों में होने वाली दिक्कतों से बचने के लिए तुरंत ही आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।

आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर भरा जा सकता है, अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे।

आवेदन करने के लिए योग्यता एवं मापदंड

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ने भारत में कानून द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई योग्यता प्राप्त की हो। ध्यान रखें कि ग्रेजुएशन सभी के लिए अनिवार्य योग्यता है।

अधिमान्य योग्यता (Preferential Qualification Details)

  • अंग्रेजी टाइपिंग की भी अच्छी जानकारी।
  • कुकरी (खाना पकाने), बेकरी, टेबल-लेइंग, फूलों की सजावट या इसके समकक्ष किसी विषय में एक साल का कोर्स।
  • बागवानी (हॉर्टिकल्चर) की जानकारी।
  • अकाउंट्स (लेखा) नियमों की जानकारी।
  • प्रशासनिक अनुभव, जैसे कि फराश, माली, चौकीदार, अटेंडेंट और सफाई कर्मचारियों की देखरेख करना।
  • होटल मैनेजमेंट और कैटरिंग में तीन साल का डिप्लोमा।
  • प्रशासनिक अनुभव, जैसे कि फराश, माली, चौकीदार, चपरासी, अटेंडेंट, सफाई कर्मचारियों और ड्राइवरों की देखरेख करना।
  • स्टोर के रखरखाव का अनुभव।
  • कॉमर्स ग्रेजुएट को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • टेरिटोरियल आर्मी में कम से कम दो साल तक सेवा की हो।
  • नेशनल कैडेट कोर (NCC) का 'B' सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो।

आयु सीमा

भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ने 1 जुलाई 2026 को न्यूनतम उम्र 21 वर्ष प्राप्त कर ली हो और 40 वर्ष की आयु प्राप्त न की हो अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 1986 से पहले और 1 जुलाई 2005 के बाद न हुआ हो। ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी गई है।

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कैटेगरी के अनुसार जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को 125 रुपये शुल्क जमा करना होगा वहीं एससी, एसटी को 65 रुपये का भुगतान करना होगा। पीएच वर्ग के उम्मीदवारों को केवल 25 रुपये फीस जमा करनी होगी। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

स्वयं भर सकते हैं आवेदन पत्र

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी स्वयं ही एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए यहां फॉर्म भरने का लिंक एवं स्टेप्स दी जा रही हैं।

  • यूपी आरओ-एआरओ फॉर्म 2026 भरने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • रिक्रूटमेंट डैशबोर्ड में Live Advertisement :- CLICK HERE TO APPLY FOR ADVT.NO. A-4/E-1/2026,SAMIKSHA ADHIKARI/SAHAYAK SAMIKSHA ADHIKARI ETC.(GEN. / SPL. RECTT.) EXAM.-2026 पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर भर्ती से संबंधित apply पर क्लिक करें।
  • OTR पर क्लिक करके वन टाइम रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • इसके बाद उम्मीदवार अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
  • कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के सन्दर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।

UP RO ARO Vacancy Application Form 2026
UP RO ARO Notification 2026 PDF

चयन प्रक्रिया एवं पद विवरण

इस भर्ती में चयनित होने के लिए पहले उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा में भाग लेना होगा। प्रीलिम एग्जाम में सफलता प्राप्त करने पर मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। अंत में पद के अनुसार अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट/ कंप्यूटर दक्षता परीक्षण/ मेडिकल एग्जामिनेशन में शामिल होना होगा। भर्ती के माध्यम से कुल 501 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

कितनी मिलेगी सैलरी

इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पद के अनुसार लेवल 5 से लेकर लेवल 8 तक 29200 से लेकर 151100 रुपये प्रतिमाह तक सैलरी प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें- असम राइफल्स भर्ती 2026 के लिए दोबारा शुरू हुए आवेदन, 10th से लेकर ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।