विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

असम राइफल्स भर्ती 2026 के लिए दोबारा शुरू हुए आवेदन, 10th से लेकर ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई

Published: Mon, 16 Nov 2026 10:34 AM (IST)

असम राइफल्स टेक्निकल एवं ट्रेड्समैन भर्ती के लिए 14 दिसंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भरा जा सकता है। दसवीं से लेकर ...और पढ़ें

Assam Rifles bharti 2026

Assam Rifles bharti 2026

HighLights

  1. असम राइफल्स भर्ती में शामिल होने के लिए 14 दिसंबर तक फॉर्म भरने का मौका।

  2. 10वीं से लेकर ग्रेजुएट युवा तक कर सकते हैं अप्लाई।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। असम राइफल्स में शामिल होकर देश सेवा की चाह रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। असम राइफल्स की ओर से टेक्निकल एवं ट्रेड्समैन रैली भर्ती 2026 के लिए आवेदन पुनः 15 नवंबर से स्टार्ट कर दिए गए हैं जो निर्धारित अंतिम तिथि 14 दिसंबर 2026 तक जारी रहेंगे। जो भी युवा इस वैकेंसी के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे तय तिथियों के अंतर्गत ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट assamrifles.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। ऑफलाइन या अन्य किसी भी प्रकार से आवेदनस्वीकार नहीं होंगे।

10th से लेकर स्नातक पास ले सकते हैं भर्ती में भाग

असम राइफल रैली भर्ती 2026 में शामिल होने के लिए पद के अनुसार अलग-अलग पात्रता निर्धारित है। वैकेंसी में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का पदानुसार 10वीं/ 12वीं/ 10th, 12वीं के साथ ITI- डिप्लोमा/ ग्रेजुएशन आदि उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 23/ 25 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्ग को छूट असम राइफल्स की ओर से निर्धारित मानदंडों के अनुसार दी जाएगी।

पदों का विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 354 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

ट्रेड/पद का नाम  पदों की संख्या
वारंट ऑफिसर (साइफर) 124
राइफलमैन (इलेक्ट्रिकल फिटर सिग्नल) 32
राइफलमैन (लाइनमैन फील्ड) 21
राइफलमैन (आर्मरर) 29
राइफलमैन (इंजीनियर उपकरण मेकैनिक) 10
राइफलमैन (रिकवरी व्हीकल मेकैनिक) 13
राइफलमैन (इलेक्ट्रीशियन मोटर व्हीकल) 22
हवलदार (इंसट्रूमेंट मेकैनिक) 06
राइफलमैन (मेटलस्मिथ) 19
राइफलमैन (अपहोल्स्टर) 03
राइफलमैन स्टोर कीपर टेक्निकल (इलेक्ट्रिकल मेकैनिकल इंजीनियर) 16
राइफलमैन (व्हीकल मेकैनिक) 23
राइफलमैन (वेल्डर) 02
वारंट ऑफिसर (ड्राफ्ट्समैन) 02
वारंट ऑफिसर (ऑपरेशन थिएटर तकनीशियन) 01
वारंट ऑफिसर (फिजियोथेरापिस्ट) 02
राइफलमैन (मेसन) 29
कुल पद  354

एप्लीकेशन फीस

आवेदन पत्र भरने के साथ अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क (यदि लागू हो) जमा करना अनिवार्य है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को 100 रुपये फीस जमा करनी होगी। एससी/ एसटी वर्ग से आने वाले उम्मीदवार फॉर्म निशुल्क भर सकते हैं।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

  • एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए वेबसाइट assamrifles.gov.in पर जाएं।
  • ऑनलाइन एप्लीकेशन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी भरकर फॉर्म को सबमिट करें।
  • अंत में निर्धारित फीस (यदि लागू) हो जमा करें और फॉर्म को सबमिट करें।
  • प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Assam Rifles Bharti 2026 Application Form

चयन प्रक्रिया

चयन के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले पीईटी/ पीएसटी प्रक्रिया में शामिल होना होगा। इस चरण में सफल अभ्यर्थियों को ट्रेड टेस्ट/ स्किल, लिखित परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जायेगा। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को डिटेल्ड मेडिकल एग्जामिनेशन (DME) में भाग लेना होगा।

यह भी पढ़ें- Railway Recruitment 2026: उत्तर रेलवे में अप्रेंटिसशिप के 4651 पदों पर हो रही भर्ती, यहां से भरें आवेदन फॉर्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।