विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SBI Clerk Prelims Result 2026: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट और कटऑफ कब होगी जारी, यहां मिलेगा डाउनलोड करने का Direct Link

Published: Tue, 17 Nov 2026 02:43 PM (IST)Updated: Tue, 17 Nov 2026 02:50 PM (IST)

एसबीआई की ओर से SBI Clerk Prelims Result 2026 का एलान कभी भी किया जा सकता है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिये पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे।

SBI Clerk Prelims Result 2026: कब जारी होगा रिजल्ट।

SBI Clerk Prelims Result 2026: कब जारी होगा रिजल्ट।

HighLights

  1. क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट कब होगा जारी।

  2. कुल 9124 पदों पर होगी भर्ती।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया SBI की ओर से क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किसी समय भी जारी किया जा सकता है। बता दें, यह परीक्षा जूनियर एसोसिएट के कुल 9124 पदों पर भर्ती के लिए देशभर के निर्धारित एग्जाम सेंटर में 26 और 27 सितंबर, 2026 को आयोजित करवाई गई थी। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था। वे एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे।

कैसे और कहां से डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट

प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट किसी समय भी जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार यहां बताए स्टेप्स को फॉलो करके अपना परिणाम देख सकेंगे।

  1. प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in विजिट करनी होगी।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर करियर सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  3. इसके बाद SBI Clerk Prelims Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

SBI Clerk Prelims cut off कटऑफ भी होगी जारी

एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी की जाएगी। उम्मीदवार अपनी कैटेगरी के आधार पर कटऑफ लिस्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

मेंस एग्जाम शेड्यूल जारी

एसबीआई ने प्रीलिम्स रिजल्ट से पहले मेंस परीक्षा तिथि का एलान भी कर दिया है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक मुख्य परीक्षा का आयोजन 26 और 27 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। मुख्य परीक्षा से पहले यानी इसी वीक एडमिट कार्ड भी जारी किया जा सकता है। 

प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें। 

 

यह भी पढ़ें: SBI Clerk Mains Exam 2026: एसबीआई क्लर्क मेंस एग्जाम शेड्यूल जारी, प्रीलिम्स रिजल्ट जल्द आने की उम्मीद

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।