Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SBI Clerk Mains Result 2025 OUT: एसबीआई क्लर्क मेंस रिजल्ट sbi.co.in पर जारी, एक क्लिक में यहां से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

    Updated: Mon, 02 Jun 2025 02:46 PM (IST)

    एसबीआई (SBI) की ओर से क्लर्क मुख्य परीक्षा रिजल्ट (SBI Clerk Mains Result 2025) ऑनलाइन माध्यम से जारी कर दिया गया है। मुख्य परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार तुरंत ही वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए लिंक से नतीजे चेक कर सकते हैं। किसी भी अभ्यर्थी को पर्सनल रूप से रिजल्ट की जानकारी नहीं दी जाएगी। इस भर्ती के जरिये 13732 पदों पर नियुक्तियां होंगी।

    Hero Image
    SBI Clerk Mains Result 2025 यहां से करें चेक।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एसबीआई क्लर्क मेंस एग्जाम का आयोजन 10 एवं 12 अप्रैल को हुआ था। इसके बाद से ही उम्मीदवारों को रिजल्ट जारी होने का इंतजार था जो आज खत्म हो गया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जूनियर असोसिएट (क्लर्क) मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परिणाम ऑनलाइन माध्यम से SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जारी किया गया है। अभ्यर्थी तुरंत ही ऑफिशियल साइट या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके परिणाम चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट

    • एसबीआई मेंस रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाना होगा।
    • वेबसाइट के मुख्य पेज पर Current Opening में भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • इसके बाद मेन परीक्षा के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • अब पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जिसमें आप रोल नंबर देख सकते हैं।

    सफल अभ्यर्थियों को लैंग्वेज टेस्ट में लेना होगा भाग

    जो भी अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में सफलता प्राप्त कर लेंगे उनको भर्ती के अंतिम चरण में लोकल लैंग्वेज टेस्ट में भाग लेना होगा। इस चरण में सफल होने पर ही उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जायगी।

    न्यूनतम कटऑफ मार्क्स प्राप्त करना अनिवार्य

    रिजल्ट जारी होने के साथ ही कैटेगरी के अनुसार न्यूनतम क्वालिफाइंग कटऑफ भी जारी किया जाएगा। जो अभ्यर्थी तय कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे केवल वे ही भर्ती के अंतिम चरण लोकल लैंग्वेज टेस्ट में शामिल हो सकेंगे। अंतिम चरण में सफल अभ्यर्थियों को ही फाइनल अपॉइटमेंट लिस्ट में जगह प्रदान की जाएगी और रिक्त पदों पर नियुक्त किया जायेगा।

    13 हजार से अधिक पदों पर होनी है भर्ती 

    इस भर्ती के जरिये देशभर के विभिन्न राज्यों में कुल 13735 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। वर्ग के अनुसार जनरल कैटेगरी के लिए 5870 पद, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 1361 पद, ओबीसी वर्ग के लिए 3001 पद, अनुसूचित जाति के लिए 2118 पद और अनुसूचित जनजाति के लिए 1385 पद आरक्षित हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें -  BPSC 71th Notification 2025: बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन आज से स्टार्ट, 1250 पदों पर होगी भर्ती

    comedy show banner
    comedy show banner