SBI Clerk Exam Date: एसबीआई क्लर्क भर्ती परीक्षा फरवरी में होगी आयोजित, यहां से चेक करें प्रीलिम एग्जाम पैटर्न
एसबीआई क्लर्क भर्ती परीक्षा फरवरी 2025 माह में आयोजित की जानी है। जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती में भाग लेने के लिए आवेदन किया था उनके लिए एडमिट कार्ड एग्जाम डेट से 10 दिन पूर्व डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जा सकते हैं जिसे अभ्यर्थी ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। किसी भी अभ्यर्थी को डाक/ पर्सनल रूप से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से क्लर्क (Junior Associates- Customer Support Sales) के 13 हजार से अधिक पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा फरवरी 2025 में प्रस्तवित है। एसबीआई की ओर से ऑफिशियल एग्जाम डेट की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी। ऐसे में इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी प्रीलिम एग्जाम की तैयारियां जारी रखें। अभ्यर्थी परीक्षा पैटर्न की जानकारी यहां से चेक कर सकते हैं।
एग्जाम पैटर्न
एसबीआई क्लर्क Phase I Preliminary Examination में बहुविकल्पीय प्रकार के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है। प्रश्न पत्र में 3 सेक्शन होने जिसे हल करने के लिए कुल 1 घंटा यानी कि 60 मिनट का समय प्रदान किया जायेगा। ध्यान रखें कि इस परीक्षा में माइनस मार्किंग का प्रावधान भी रखा गया है। प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 1/4 अंक की कटौती की जाएगी। प्रश्न पत्र में इंग्लिश लैंग्वेज से 30 प्रश्न, न्यूमेरिकल एबिलिटीज से 35 और रीजनिंग एबिलिटी से 35 प्रश्न पूछे जाएंगे।
एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 10 दिन पूर्व हो सकते हैं जारी
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड एग्जाम डेट से 10 दिन पूर्व डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जा सकते हैं। प्रवेश पत्र जारी होते ही अभ्यर्थी एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से लॉग इन डिटेल दर्ज करके डाउनलोड कर सकेंगे। ध्यान रखें कि सभी आवेदनकर्ताओं के प्रवेश पत्र ऑनलाइन ही डाउनलोड करना है, पर्सनल रूप से किसी भी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड नहीं भेजे जायेंगे।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से देशभर में 13735 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। राज्य के अनुसार रिक्त पदों की संख्या निम्नलिखित है-
- उत्तर प्रदेश: 1894 पद
- मध्य प्रदेश: 1317 पद
- बिहार: 1111 पद
- दिल्ली: 343 पद
- राजस्थान: 445 पद
- छत्तीसगढ़: 483 पद
- हरियाणा: 306 पद
- हिमाचल प्रदेश: 170 पद
- चंडीगढ़ (UT): 32 पद
- उत्तराखंड: 316 पद
- झारखंड: 676 पद
- जम्मू एवं कश्मीर (UT): 141 पद
- कर्नाटक: 50 पद
- गुजरात: 1073 पद
- लद्दाख (UT): 32 पद
- पंजाब: 569 पद
- तमिलनाडु: 336 पद
- पुडचेरी: 4 पद
- तेलंगाना: 342 पद
- आंध्र प्रदेश: 50 पद
- पश्चिम बंगाल: 1254 पद
- अंडमान निकोबार आइसलैंड: 70 पद
- सिक्किम: 56 पद
- ओडिशा: 362 पद
- महाराष्ट्र: 1163 पद
- गोवा: 20 पद
- अरुणाचल प्रदेश: 66 पद
- असम: 311 पद
- मणिपुर: 55 पद
- मेघालय: 85 पद
- मिजोरम: 40 पद
- नगालैंड: 70 पद
- त्रिपुरा: 65 पद
- केरल: 426 पद
- लक्षद्वीप: 2 पद
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।