विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SBI Clerk Admit Card 2025: एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

Published: Sat, 15 Nov 2025 12:15 PM (IST)Updated: Sat, 15 Nov 2025 12:29 PM (IST)

एसबीआई की ओर से SBI Clerk Mains 2025 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ...और पढ़ें

SBI Clerk Admit Card 2025: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड।

SBI Clerk Admit Card 2025: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड।

HighLights

  1. 21 नवंबर, 2025 को होगी परीक्षा।

  2. कुल 5180 उम्मीदवारों को होगा चयन।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, इस भर्ती परीक्षा के जरिये क्लर्क के कुल 5180 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। साथ ही क्लर्क मुख्य परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 21 नवंबर, 2025 को किया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नबंर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।

ऐसे डाउनलोड करें मुख्य का एडमिट कार्ड

एसबीआई की ओर से क्लर्क मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। ऐसे में उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं। जिन्हें फॉलो करके उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइ के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद 'SBI Clerk Admit Card 2025' लिंक पर क्लिक करें।
  • अब निर्धारित लॉगिन क्रेडेंशिय जैसे रजिस्ट्रेशन नबंर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करें।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

मुख्य परीक्षा पैटर्न

क्लर्क मुख्य परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 21 नवंबर, 2025 को किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य व वित्तीय जागरूकता, सामान्य अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग और कंप्यूटर विषय से 200 अंकों के 190 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। इसके अलावा, इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के लिए लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट का आयोजन करवाया जाएगा।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें अपना नाम, परीक्षा का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा की तिथि व समय की जांच अच्छे से कर लें। इसके साथ ही परीक्षा वाले दिन निर्धारित समय से एक या दो घंटे पहले पहुंचने का प्रयास करें। 

यह भी पढ़ें: Rajasthan Police Result 2025: राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस दिन से शुरू होगा पीईटी और पीएसटी