Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RSMSSB Stenographer Result 2024: घोषित हुए राजस्थान स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के परिणाम, ऐसे करें चेक

    Updated: Tue, 24 Dec 2024 12:58 PM (IST)

    राजस्थान स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा का आयोजन 05 अक्टूबर 2024 को किया गया था। इसके बाद नतीजो का एलान किया गया था। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर रिलीज किया गया है। उम्मीदवार पोर्टल पर जाकर इसकी जांच कर सकते हैं। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 474 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

    Hero Image
    RSMSSB Stenographer Result 2024: राजस्थान स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया गया है।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या rsmssb. rajasthan. gov.in पर रिलीज किए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यथी पोर्टल पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करके नतीजो की जांच कर सकते हैं। साथ ही इसका प्रिंटआउट लेकर रख सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के लिए दूसरे फेज की परीक्षा के लिए 15 गुना उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। इस वैकेंसी के लिए इस परीक्षा का आयोजन 5 अक्टूबर, 2024 को आयोजित की गई थी। एग्जाम के बाद प्रोविजनल आंसर-की रिलीज की गई थी। कैंडिडेट्स को निर्धारित अवधि के भीतर ऑब्जेक्शन उठाने का मौका दिया गया था। वहीं, अब आयोग की ओर से रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 474 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें से 194 रिक्तियां स्टेनोग्राफर के पद के लिए और 280 पर्सनल असिस्टेंट -II पदों के लिए हैं। उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके अभ्यर्थी आसानी से रिजल्ट की जांच कर सकते हैं। 

    RSMSSB Stenographer Result 2024: राजस्थान स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

    राजस्थान स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल https://rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। अब परिणाम लिंक पर जाएं और होम पेज पर स्टेनोग्राफर परिणाम पीडीएफ का चयन करें। अब, पोस्ट का नाम चुनें और संबंधित लिंक पर क्लिक करें। आपका परिणाम पीडीएफ एक नई विंडो में प्रदर्शित होगा। आप भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम प्रिंट कर सकते हैं। 

    इसके अलावा राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गइ है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को 22 जनवरी, 2025 तक अप्लाई करने का मौका दिया गया था। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन करने के लिए अप्रैल, 2025 में परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह 9, 10 और 12 अप्रैल, 2025 को कंडक्ट कराई जा सकती है। हालांकि, यह तिथि अस्थायी है।  इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर नजर बनाएं रखें, जिससे उन्हें ताजा अपडेट मिल सके। इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को पोर्टल पर नजर बनाकर रखनी होगी। 

    यह भी पढ़ें: RSMSSB: राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें योग्यता और आयु सीमा सहित सब डिटेल