Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RSMSSB Admit Card 2024: जारी हुए राजस्थान सूचना सहायक भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, एग्जाम 21 जनवरी को

    Updated: Mon, 15 Jan 2024 08:15 AM (IST)

    राजस्थान सूचना सहायक भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र (RSMSSB Information Assistant Admit Card 2024) डाउनलोड करने के लिए RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर विजिट करें और फिर एडमिट कार्ड सेक्शन में एक्टिव किए गए लिंक या नीचे दिए गए डॉयरेक्ट लिंक से सम्बन्धित पेज पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपनी SSOID और पासवर्ड से लॉग-इन करना होगा।

    Hero Image
    RSMSSB Admit Card 2024: परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी 2024 को किया जाएगा।

    एजुकेशन डेस्क। राजस्थान सूचना सहायक भर्ती के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने विज्ञापन संख्या 01/2023 के माध्यम से विज्ञापित सूचना सहायकों की भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत पहले चरण में आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र (RSMSSB Admit Card 2024) जारी कर दिए हैं। बोर्ड द्वारा सूचना सहायक भर्ती परीक्षा 2024 के प्रवेश पत्र रविवार, 14 जनवरी को जारी किए गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RSMSSB Admit Card 2024: ऐसे करें डाउनलोड

    राजस्थान सूचना सहायक भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र (RSMSSB Information Assistant Admit Card 2024) डाउनलोड करने के लिए RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट, rsmssb.rajasthan.gov.in पर विजिट करें और फिर एडमिट कार्ड सेक्शन में एक्टिव किए गए लिंक या नीचे दिए गए डॉयरेक्ट लिंक से सम्बन्धित पेज पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपनी SSOID और पासवर्ड से लॉग-इन करना होगा। लॉग-इन के बाद ही उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

    RSMSSB सूचना सहायक प्रवेश पत्र 2024 डाउनलोड लिंक

    उम्मीदवारों को चाहिए कि वे अपना सूचना सहायक प्रवेश पत्र (Rajasthan Suchna Sahayak Admit Card 2024) डाउनलोड करने के बाद इस पर दिए गए अपने व्यक्तिगत विवरणों (नाम, पिता का नाम, जन्म - तिथि, फोटो, आदि) की जांच कर लें। यदि इनमें कोई त्रुटि हो तो इस भर्ती के लिए जारी अधिसूचना में दिए RSMSSB की हेल्पलाइन पर संपर्क करके परीक्षा तिथि से पहले सुधार करा लें।

    RSMSSB Admit Card 2024: 21 जनवरी को होनी है परीक्षा

    इससे पहले राजस्थान कर्मचार चयन बोर्ड ने सूचना सहायकों की भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की तिथि का ऐलान कर दिया था। बोर्ड के नोटिस के अनुसार परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी 2024 को किया जाएगा। परीक्षा निर्धारित तिथि पर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एकल पाली में आयोजित की जानी है।

    यह भी पढ़ें - RPSC Recruitment 2024: राजस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकाली भर्ती, इन विषयों में है नौकरी का मौका

    comedy show banner