Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RRB Technician Result: जानें कब जारी होगा आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 1 और 3 एग्जाम रिजल्ट, दिसंबर में हुई थी परीक्षा

    Updated: Wed, 08 Jan 2025 10:14 AM (IST)

    आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 1 और 3 भर्ती परीक्षा के माध्यम से 14 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। वहीं इस वैकेंसी के लिए रेलवे ने साल 2024 में ...और पढ़ें

    Hero Image
    RRB Technician Result 2024 आधिकारिक वेबसाइट पर होंगे जारी

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 1 और 3 भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) की ओर से जल्द ही दोनों ग्रेड के लिए परीक्षा परिणाम जारी किए जाएंगे। हालांकि, RRB ने इस बारे में कोई ऑफिशियल सूचना तो जारी नहीं की गई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नतीजे अगले महीने फरवरी में घोषित हो सकते हैं। चूंकि अभी तारीख तय नहीं है, इसलिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें, जिससे उन्हें ताजा अपडेट मिल सके।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से तकनीशियन ग्रेड 1 परीक्षा का आयोजन 19 और 20 दिसंबर, 2024 काे आयोजित किया गया था। वहीं, ग्रेड 3 के लिए 23, 24, 26, 27, 28 29, और 30 दिसंबर 2024 को परीक्षा आयोजित की गई थी। इन दोनों ग्रेड के लिए आंसर-की भी अब रिलीज हो चुकी है। ग्रेड- 1 के लिए प्रोविजनल आंसर-की 26 दिसंबर, 2024 को जारी की गई थी। कैंडिडेट्स को 31 दिसंबर, 2024 तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। 

    ग्रेड- 3 के लिए 6 जनवरी, 2025 को रिलीज की गई है। अभ्यर्थियों को 11 जनवरी, 2025 तक तक ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का मौका दिया गया है। अब, तीसरे ग्रेड के लिए आपत्ति दर्ज कराने की अवधि भी जल्द समाप्त होने वाली है। इसके बाद, उम्मीद है कि जल्द ही बोर्ड की ओर से नतीजो का एलान भी कर दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फाॅलो करके आसानी से परिणाम की जांच कर सकेंगे।

    How to Check RRB Technician Grade 1 and 3 Result 2025: आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 रिजल्ट की जांच करने के लिए फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

    आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 1 और 3 भर्ती परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in या किसी अन्य आरआरबी पर जाना होगा। अब, यहां होमपेज पर “CEN 02/2024 (तकनीशियन) सेक्शन ढूंढें और उस पर क्लिक करें। यहां, उम्मीदवारों को एक नए पेज पर पुनः निर्देशित किया जाता है, ग्रेड 1 और 3 पदों के लिए सीबीटी के सीईएन 02/2024 (तकनीशियन) परिणाम पर क्लिक करें। अब आरआरबी तकनीशियन परिणाम 2025 पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगा। इस पर अपना रोल नंबर चेक करें।भविष्य के लिए परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करें।

    यह भी पढ़ें: RRB Technician Answer Key: 6 जनवरी को जारी होगी आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 परीक्षा की आंसर-की, पढ़ें डिटेल