Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RRB Technician Answer Key: 6 जनवरी को जारी होगी आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 परीक्षा की आंसर-की, पढ़ें डिटेल

    Updated: Sat, 04 Jan 2025 03:53 PM (IST)

    आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा आंसर-की का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना है। इस परीक्षा के लिए उत्तरकुंजी 06 जनवरी 2025 को जारी की जाएगी। ...और पढ़ें

    Hero Image
    RRB Technician Answer Key: 30 दिसंबर, 2024 तक आयोजित की गई थी परीक्षा

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आरआरबी टेक्नीशियन थर्ड ग्रेड भर्ती परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की 6 जनवरी, 2025 को जारी की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर पाएंगे। अस्थायी उत्तरकुंजी को डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड एंटर करना होगा। इसके बाद, उत्तरकुंजी आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी। अभ्यर्थी अपने आंसर चेक कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस भी जारी किया गया है। इसके अनुसार, टेक्नीशियन- III CEN 02/2024 के लिए प्रश्न पत्र, प्रतिक्रियाएं और उत्तर कुंजी 6 जनवरी, 2025 को सुबह 9 बजे जारी की जाएंगी। यह उत्तर कुंजी 11 जनवरी, 2025 को सुबह 9 बजे तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। ऐसे में, अगर किसी कैंडिडेट्स को उत्तरकुंजी पर कोई ऑब्जेक्शन है तो इसके लिए 11 जनवरी, 2025 तक दर्ज करा सकते हैं। ऑब्जेक्शन विंडो भी इसी तारीख की सुबह 9 बजे तक ओपन रहेगी।

    RRB Technician Answer Key 2024: आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए देना होगा ये शुल्क 

    उत्तरकुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क 50/- रुपये और बैंक सर्विस चार्ज देना होगा। अगर उठाई गई आपत्तियां सही पाई जाती है तो ऐसी वैध आपत्तियों के लिए भुगतान किया गया शुल्क लागू बैंक शुल्क की कटौती के बाद उम्मीदवार को वापस कर दिया जाएगा। रिफंड उसी खाते में किया जाएगा, जहां से उम्मीदवार ने ऑनलाइन भुगतान किया है। फीस का भुगतान केवल डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/रुपे कार्ड/यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है।

    RRB Technician Answer Key 2024: आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा आंसर-की को ऐसे करें डाउनलोड

    आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाना होगा। अब यहां, होमपेज पर, “CEN 02/2024- तकनीशियन उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र” लिंक पर क्लिक करें। यहां, लॉगिन पेज पर प्रवेश प्रमाण पत्र के अनुसार “पंजीकरण संख्या और पासवर्ड” दर्ज करें। यहां, आरआरबी तकनीशियन उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसे डाउनलोड करें। अब भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर रख लें। 

    इस भर्ती अभियान के माध्यम से, रेलवे बोर्ड कुल 9144 तकनीशियन के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें से 1092 तकनीशियन ग्रेड I सिग्नल के लिए और 8052 तकनीशियन ग्रेड III के लिए निकाली गई हैं। इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: रेलवे बोर्ड ने लेवल-1 पदों पर भर्ती के लिए योग्यता में दी छूट, अब दसवीं पास भी कर सकेंगे ग्रुप डी नौकरियों के लिए आवेदन