Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RRB NTPC Admit Card 2025: आरआरबी एनटीपीसी यूजी एडमिट कार्ड आज हो सकते हैं जारी, परीक्षा 7 अगस्त से

    Updated: Tue, 05 Aug 2025 09:21 AM (IST)

    आरआरबी एनटीपीसी यूजी एडमिट कार्ड आज डाउनलोड के लिए जारी किये जा सकते हैं। RRB NTPC UG Hall Ticket जारी होते ही आवेदनकर्ता ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे। इस भर्ती के लिए परीक्षा 7 अगस्त से 9 सितंबर तक आयोजित होगी।

    Hero Image
    RRB NTPC Admit Card 2025 जल्द हो सकते हैं जारी।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएशन लेवल एग्जाम की शुरुआत 7 अगस्त से हो रही है। एग्जाम में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की आवश्यकता होगी जो परीक्षा तिथि से 4 दिन पूर्व जारी किये जाने हैं। ऐसे में अनुमान है कि आरआरबी की ओर से प्रवेश पत्र (RRB NTPC UG Admit Card 2025) आज डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जायेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RRB NTPC Admit Card 2025 Link ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर एक्टिव किया जायेगा जहां से आप लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

    परीक्षा तिथि

    एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएशन लेवल (CEN 06/2024- NTPC UG) की परीक्षा 7 अगस्त से शुरू होकर 9 सितंबर 2025 (19 दिनों) तक देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर संपन्न करवाई जाएगी।

    एग्जाम एडमिट कार्ड इन स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड

    • आरआरबी एग्जाम सिटी स्लिप 2025 जारी होते ही सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाना होगा।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • इसके बाद आपको लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके सबमिट करना होगा।
    • अब स्क्रीन पर एग्जाम एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
    • इसके बाद आप इसे डाउनलोड करके अपने इसका प्रिंटआउट निकाल सकेंगे।

    एग्जाम पैटर्न यहां से कर लें चेक

    आरआरबी एनटीपीसी पहले चरण की परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रकार के कुल प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र में जनरल अवेयरनेस विषय से 40 सवाल, मैथमेटिक्स से 30 प्रश्न और जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग विषय से 30 सवाल पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए उम्मीदवारों को डेढ़ घंटा यानी कि 90 मिनट का समय दिया जायेगा। सीबीटी 1 एग्जाम में माइनस मार्किंग का प्रावधान भी है। ऐसे में अगर आपको किसी प्रश्न का उत्तर नहीं मालूम है तो तुक्का लगाने से बचें। प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक की कटौती की जाएगी।

    भर्ती विवरण

    आरआरबी एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट भर्ती के माध्यम से कुल 3693 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क के लिए 2022 पद, लेखा क्लर्क सह टाइपिस्ट के लिए 361 पद, कनिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट के लिए 990 पद, रेल क्लर्क किए लिए 72 पद, पीडब्ल्यूबीडी (संशोधित रिक्तियां) के लिए 248 पद आरक्षित हैं।

    यह भी पढ़ें- UP Teacher Bharti 2025: शुरू हुए उत्तर प्रदेश एलटी ग्रेड टीचर पदों पर आवेदन, पात्रता सहित अन्य डिटेल यहां से करें चेक