RRB NTPC City Intimation Slip 2025 OUT: आरआरबी एनटीपीसी CBT-1 एग्जाम सिटी जारी, एडमिट कार्ड इस दिन होंगे उपलब्ध
आरआरबी की ओर से एनटीपीसी स्नातक स्तरीय सीबीटी 1 एग्जाम के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी गई है। आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पूर्व जारी किये जायेंगे। एनटीपीसी एग्जाम का आयोजन 5 से 25 जून 2025 तक कुल 16 दिनों में निर्धारित एग्जाम सेंटर्स पर आयोजित होगी। सीबीटी 1 परीक्षा पैटर्न इस पेज से चेक कर सकते हैं।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से एनटीपीसी ग्रेजुएशन लेवल भर्ती के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी स्टूडेंट्स तुरंत ही आरआरबी चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए इस पेज पर भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया गया है जिस पर क्लिक करके सीधे एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड की जा सकती है।
इन स्टेप्स को फॉलो कर डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप
- आरआरबी एग्जाम सिटी स्लिप 2025 डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको एग्जाम सिटी स्लिप एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके सब्मिट करना होगा।
- अब स्क्रीन पर एग्जाम सिटी स्लिप ओपन हो जाएगी
- इसके बाद आप इसे डाउनलोड करके अपने परीक्षा शहर की डिटेल हासिल कर सकते हैं।
CBT-1 एग्जाम पैटर्न यहां से करें चेक
आरआरबी एनटीपीसी पहले चरण की परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रकार के कुल प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र में जनरल अवेयरनेस विषय से 40 सवाल, मैथमेटिक्स से 30 प्रश्न और जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग विषय से 30 सवाल पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए उम्मीदवारों को डेढ़ घंटा यानी कि 90 मिनट का समय दिया जायेगा।
सीबीटी 1 एग्जाम में माइनस मार्किंग का प्रावधान भी है। ऐसे में अगर आपको किसी प्रश्न का उत्तर नहीं मालूम है तो तुक्का लगाने से बचें। प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक की कटौती की जाएगी।
एडमिट कार्ड इस डेट में होंगे जारी
एग्जाम की शुरुआत से 4 दिन पूर्व एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए जायेंगे। ऐसे में अनुमान है कि प्रवेश पत्र 1 जून को उपलब्ध करवाए जायेंगे। सभी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड अलग से डाउनलोड करना होगा, सिटी स्लिप का उपयोग प्रवेश पत्र के रूप में नहीं किया जा सकेगा।
इस भर्ती के माध्यम से कुल 8113 पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल एवं लेटेस्ट अपडेट के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर किजित कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें - BPSC ASO Vacancy 2025: बीपीएससी असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 29 मई से होंगे स्टार्ट
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।