विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BPSC ASO Vacancy 2025: बीपीएससी असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 29 मई से होंगे स्टार्ट

Published: Mon, 26 May 2025 10:00 PM (IST)Updated: Mon, 26 May 2025 11:32 PM (IST)

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) 41 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली ...और पढ़ें

BPSC ASO Vacancy 2025 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।
BPSC ASO Vacancy 2025 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।

HighLights

  1. बीपीएससी एएसओ भर्ती के लिए 29 मई से शुरू होंगे आवेदन।
  2. स्नातक डिग्रीधारक अभ्यर्थी कर सकेंगे अप्लाई।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की खोज कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के रिक्त पदों पर भर्ती (BPSC ASO Recruitment 2025) के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 मई से शुरू की जाएगी।

आवेदन स्टार्ट होते ही उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन करने एवं फीस जमा करने की लास्ट डेट 23 जून 2025 तय की गई है।

फॉर्म भरने से पहले चेक कर लें योग्यता

बीपीएससी एएसओ पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। पुरुष अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 37 वर्ष एवं महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी। ध्यान रखें कि आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के अनुसार होगी।

फॉर्म भरने का तरीका

  • बीपीएससी एएसओ भर्ती 2025 में शामिल होने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Apply Online लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको नए पोर्टल पर पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।
  • अंत में निर्धारित शुल्क जमा करके पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

BPSC ASO Notification 2025 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती में आवेदन के साथ जनरल, ओबीसी एवं अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 600 रुपये जमा करना होगा वहीं एससी, एसटी, पीएच एवं महिला (केवल बिहार राज्य की) अभ्यर्थियों को 150 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है।

कैसे होगा चयन

इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को पहले प्रारंभिक परीक्षा में भाग लेना होगा। प्रीलिम एग्जाम में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जायेगा। दोनों ही परीक्षाओं के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड के पदों पर आवेदन स्टार्ट, 12 जून तक ऑनलाइन किया जा सकता है रजिस्ट्रेशन