Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RRB JE: आरआरबी जूनियर इंजीनियर भर्ती CBT-2 एग्जाम पोस्टपोंड, सीबीटी-1 परीक्षा का रिजल्ट घोषित

    Updated: Tue, 04 Mar 2025 11:59 AM (IST)

    आरआरबी की ओर से जूनियर इंजीनियर एवं अन्य पदों (CEN 3/ 2024) के लिए CBT 2 एग्जाम को पोस्टपोंड कर दिया गया है। आरआरबी जेई भर्ती 2024 सीबीटी 2 एग्जाम के लिए अब नई डेट की घोषणा अब बाद में की जाएगी। इस भर्ती के लिए आयोजित पहले चरण की परीक्षा (CBT 1) रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है।

    Hero Image
    RRB JE RRB Junior Engineer CBT - 2 एग्जाम स्थगित।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से जूनियर इंजीनियर एवं अन्य पदों के लिए होने वाले CBT-2 एग्जाम को पोस्टपोंड कर दिया गया है। रेल भर्ती बोर्ड की ओर से यह डिटेल नोटिफिकेशन जारी कर प्रदान की गई है। अधिसूचना के मुताबिक CEN 3/ 2024 (जेई व अन्य पद) के लिए दूसरे चरण की परीक्षा का आयोजन 19 एवं 20 मार्च 2025 को करवाया जाना था जो अब पोस्टपोंड कर दिया गया है। अभी आरआरबी की ओर से एग्जाम की नई डेट की घोषणा नहीं की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नोटिफिकेशन के मुताबिक अब 19 एवं 20 मार्च 2025 को CEN No. 01/2024 Assistant Loco Pilot CBT-II एग्जाम का आयोजन किया जायेगा। इसके अलावा CEN No. RPF 02/2024 RPF Constable (Executive) का आयोजन 2 से लेकर 20 मार्च 2025 तक करवाया जायेगा।

    RRB JE Result 2024 घोषित

    रेल भर्ती बोर्ड चंडीगढ़ की ओर से आरआरबी जूनियर इंजीनियर टियर-1 रिजल्ट जल्द ही घोषित कर दिया गया है। नतीजे ऑनलाइन माध्यम से घोषित किये गए हैं। जो अभ्यर्थी CBT-1 मेरिट लिस्ट में जगह प्राप्त करेंगे केवल वे ही भर्ती के अगले चरण सीबीटी 2 एग्जाम में भाग लेने के लिए पात्र मानें जाएंगे।

    कैसे चेक कर पाएंगे नतीजे

    • आरआरबी की ओर से रिजल्ट जारी होते ही सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
    • अब आपको रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • इसके बाद आप मेरिट लिस्ट में अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
    • इसके अलावा आप लॉग इन डिटेल दर्ज करके अपना स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकेंगे।

    सीबीटी-2 एग्जाम के लिए नई डेट्स की घोषणा जल्द

    आरआरबी की ओर से दूसरे चरण की परीक्षा के लिए एग्जाम डेट की घोषणा अलग से की जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थी अभी से सीबीटी 2 एग्जाम की तैयारियां शुरू कर दें। भर्ती से जुड़ी लेटेस्ट डिटेल के लिए अभ्यर्थियों को समय समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

    भर्ती विवरण

    इस भर्ती के माध्यम से कुल 7951 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से जूनियर इंजीनियर, डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट एवं केमिकल एन्ड Metallurgical Supervisor / Research के लिए 7934 पद और अन्य पदों के लिए 17 पद आरक्षित हैं।

    यह भी पढ़ें- RRB JE CBT 1 Result OUT: आरआरबी जेई सीबीटी-1 रिजल्ट rrbcdg.gov.in पर घोषित, जोन वाइज यहां से डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट