RRB JE CBT 1 Result OUT: आरआरबी जेई सीबीटी-1 रिजल्ट rrbcdg.gov.in पर घोषित, जोन वाइज यहां से डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट
रेल भर्ती बोर्ड की ओर से आरआरबी जूनियर इंजीनियर भर्ती फेज 1 रिजल्ट घोषित (RRB JE CBT 1 Result Declared) कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने सीबीटी एग्जाम में भाग लिया था वे तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से परिणाम जांच सकते हैं। सफल अभ्यर्थी CBT 2 एग्जाम के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आरआरबी की ओर से जूनियर इंजीनियर- CEN 3/ 2024 (जेई व अन्य पद) भर्ती पहले चरण की परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 5 मार्च 2025 को घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया है। एग्जाम में भाग लेने वाले अभ्यर्थी जोन के अनुसार मेरिट लिस्ट डाउनलोड करके अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी अपना स्कोर कार्ड आरआरबी चंडीगढ़ की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर चेक कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों को नाम इस लिस्ट में दर्ज होगा केवल वे ही दूसरे चरण के एग्जाम (CBT 2) के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे।
जोन वाइज मेरिट लिस्ट
इस भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपने जोन के अनुसार मेरिट लिस्ट डाउनलोड करके उसमें अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट में सीबीटी 2 के लिए क्वालीफाई हुए उम्मीदवारों की लिस्ट दी गई है।
- RRB JE Result PDF Link-Thrivanthapuram
- आरआरबी मुजफ्फरपुर- पीडीफ मेरिट लिस्ट लिंक
- आरआरबी चेन्नई रिजल्ट एवं मेरिट लिस्ट
- RRB Malda JE Result Download Link
- आरआरबी रांची मेरिट लिस्ट
- आरआरबी बिलासपुर मेरिट लिस्ट एवं स्कोरकार्ड
- RRB Bhubaneswar JE Result Download Link
- RRB Patna JE Result Download Link
- आरआरबी मुंबई- रिजल्ट मेरिट लिस्ट एवं कटऑफ
- आरआरबी प्रयागराज मेरिट लिस्ट
- आरआरबी जमशेदपुर रिजल्ट, मेरिट लिस्ट
- आरआरबी अहमदाबाद मेरिट लिस्ट
स्कोरकार्ड इन स्टेप्स से करें डाउनलोड
- आरआरबी जेई सीबीटी 1 में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड आरआरबी चंडीगढ़ की ऑफिशियल साइट से डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड चेक करने की स्टेप्स निम्नलिखित हैं-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर CEN 3/2024 JE/DMS/ CMA/CS/MS) स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशियल) दर्ज करके सबमिट करें।
- इसके बाद आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही डाउनलोड भी कर सकते हैं।
सफल अभ्यर्थी सीबीटी एग्जाम में ले सकेंगे भाग
आरआरबी की ओर से दूसरे चरण की परीक्षा पहले 19-20 मार्च को होनी थी जिसे पोस्टपोंड कर दिया गया है। एग्जाम की नई तिथि की घोषणा जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर की जाएगी। सीबीटी 2 एग्जाम में केवल वे ही अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे जिनका रोल नंबर मेरिट लिस्ट में दर्ज होगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।