Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RRB JE Result: आरआरबी जूनियर इंजीनियर रिजल्ट कभी भी हो सकता है घोषित, CBT-2 एग्जाम इस डेट में होगा आयोजित

    Updated: Wed, 19 Feb 2025 12:03 PM (IST)

    आरआरबी की ओर से जूनियर इंजीनियर भर्ती 2024 (CEN 3/ 2024- जेई व अन्य पद) के लिए सीबीटी 2 एग्जाम डेट की घोषणा कर दी गई है। अधिसूचना में दी गई डिटेल के मुताबिक परीक्षा 20 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी। नोटिफिकेशन में यह भी बताया गया है कि प्रथम चरण की परीक्षा का रिजल्ट अंतिम चरण में है और जल्द ही घोषित किया जायेगा।

    Hero Image
    RRB JE Result जल्द ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर होगा घोषित।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से जूनियर इंजीनियर भर्ती 2024 (CEN 3/ 2024- जेई व अन्य पद) के लिए रिजल्ट की घोषणा कभी भी की जा सकती है। आरआरबी की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दी गई सूचना के मुताबिक आरआरबी जेई CBT-1 रिजल्ट अपने अंतिम चरण में है और जल्द ही घोषित किया जा सकता है। RRB JE Result cbt 1 ऑनलाइन माध्यम से रेल भर्ती बोर्ड चंडीगढ़ की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर घोषित किया जायेगा। नतीजे जारी होते ही उम्मीदवार लॉग इन डिटेल दर्ज करके परिणाम की जांच कर सकेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CBT-2 एग्जाम डेट हुई घोषित

    आरआरबी की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर द्वितीय चरण की परीक्षा (CBT-2) की घोषणा कर दी गई है। जो अभ्यथी सीबीटी 1 में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे वे दूसरे चरण की परीक्षा में भाग लेने के लिए पात्र होंगे। परीक्षा का आयोजन देशभर में निर्धारित केंद्रों पर 20 मार्च 2025 को करवाया जायेगा।

    सीबीटी-2 एग्जाम में शामिल होने के लिए परीक्षा से 10 दिन पूर्व उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी जाएगी जिससे आप अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल कर पूर्व यात्रा की तैयारी कर पाएंगे। अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पूर्व जारी किये जाएंगे।

    कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

    • RRB JE Result 2025 घोषित होते ही आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाना होगा।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको CEN 3/ 2024- जेई व अन्य पद बटन पर क्लिक करना होगा।
    • इसके बाद आपको रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • मांगी गई डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशियल) दर्ज करना होगा।
    • अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही डाउनलोड भी कर पाएंगे।

    सेलेक्शन प्रॉसेस

    जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती परीक्षा (CBT 1) में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे वे सीबीटी 2 के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे। सीबीटी 2 एग्जाम में सफलता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (DV) एवं मेडिकल एग्जामिनेशन (ME) के लिए आमंत्रित किया जायेगा। अंत में फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। जो अभ्यर्थी इसमें सफलता प्राप्त करेंगे वे रिक्त पदों पर तैनात किये जाएंगे। इस भर्ती के माध्यम से 7951 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

    यह भी पढ़ें- RRB ALP एवं RRB JE CBT-2 एग्जाम डेट्स घोषित, पहले चरण का रिजल्ट जल्द किया जायेगा जारी