Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RRB JE Result 2025: पढ़ें कब हो सकती है आरआरबी जेई CBT-2 परीक्षा? पहले चरण के नतीजे जारी

    Updated: Thu, 06 Mar 2025 08:45 AM (IST)

    आरआरबी की ओर से जूनियर इंजीनियर सहित अन्य पदों के लिए सेकेंड फेज का आयोजन पहले 19 और 20 मार्च 2025 को होना था। हालांकि कुछ दिनों पहले ही बोर्ड की ओर से सूचना जारी करके इस परीक्षा को पोस्टपोन कर दिया गया था। इसके बाद अब आरआरबी की ओर से नतीजों का एलान कर दिया गया है। कैंडिडेट्स वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

    Hero Image
    RRB JE Result 2025: आधिकारिक वेबसाइट्स पर जारी हुए परीक्षा परिणाम

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर जेई पहले चरण की परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए है। बोर्ड की ओर से जूनियर इंजीनियर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए आयोजित हुई सीबीटी- 1 एग्जाम का रिजल्ट RRB की क्षेत्रीय वेबसाइट्स पर उपलब्ध कराए गए हैं। इसलिए परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे RRB की ऑफिशियल वेबसाइट्स पर जाकर चेक कर सकते हैं। साथ ही, जिन कैंडिडेट्स को इस परीक्षा में सफलता मिली है, उन्हें दूसरे चरण में शामिल होना होगा। हालांकि, अभी आरआरबी की ओर से सेकेंड फेज का एग्जाम कब होगा, इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन संभावना है कि परीक्षा आगामी कुछ दिनों के भीतर ही करवाई जा सकती है। सटीक डेट की जांच करने के लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरआरबी की ओर से जूनियर इंजीनियर भर्ती पहले परीक्षा परिणाम के संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। इसके मुताबिक, CEN 3/ 2024 जेई सहित अन्य पदों के लिए प्रथम चरण के परिणाम जारी किए जा रहे हैं। नोटिस में आगे कहा गया है कि, उम्मीदवारों को उनकी योग्यता और वरीयता के आधार पर शार्टलिस्ट किया जाता है। सीबीटी- 1 में अपनी पात्र वरीयता श्रेणियों के कटऑफ अंकों से अधिक या बराबर अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को सीबीटी- 2 परिणामों के बाद, डीवी राउंड के लिएअंतिम शार्टलिस्टिंग के दौरान केवल उनके पात्र/ योग्य श्रेणी के पदों के लिए ही माना जाएगा। पूरा नोटिफिकेशन देखने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

    RRB Junior Engineer CBT 1 Result 2025: आरआरबी जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

    सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। अब परिणाम" अनुभाग पर जाएं। यहां, "CEN-03/2024 JE, JE(IT), DMS, और CMA पदों के लिए प्रथम चरण CBT का परिणाम" टाइटल वाले लिंक पर क्लिक करें। यहां, परिणाम PDF डाउनलोड करें। अब PDF खोलें और अपना नाम या रोल नंबर खोजने के लिए "Ctrl+F" फ़ंक्शन का उपयोग करें। अगर आपका नाम या रोल नंबर दिखाई देता है, तो आपने RRB JE CBT 2 के लिए अर्हता प्राप्त कर ली है।

    यह भी पढ़ें: RRB ALP Result 2025 OUT: घोषित हुए आरआरबी एएलपी भर्ती परीक्षा के नतीजे, पिछले साल नवंबर में हुआ था एग्जाम