RRB ALP Result 2025 OUT: घोषित हुए आरआरबी एएलपी भर्ती परीक्षा के नतीजे, पिछले साल नवंबर में हुआ था एग्जाम
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से सहायक लोको पायलट भर्ती परीक्षा परिणाम जारी होने से पहले ही दूसरे चरण की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया था। बोर्ड ने जारी सूचना में कहा था कि असिस्टेंट लोको पायलट और जेई सहित अन्य पदों के लिए सीबीटी-2 परीक्षा का आयोजन मार्च 2025 में किया गया था। एग्जाम सिटी स्लिप 10 दिन पहले जारी किया जाएगा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आरआरबी एएलपी भर्ती परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स के लिए बड़ी अपडेट है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सहायक लोको पायलट (RRB ALP Exam Result 2024) भर्ती सीबीटी- 1 परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। आरआरबी ने मुंबई, अहमदाबाद, अजमेर सहित अन्य शहरों की क्षेत्रीय वेबसाइट्स पर नतीजों का लिंक एक्टिव कर दिया गया है। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पिर क्लिक करके नतीजों की जांच कर सकते हैं। साथ ही प्रिंटआउट लेकर रख सकते हैं।
आरआरबी की ओर से सहायक लोको पायलट भर्ती परीक्षा का आयोजन 25, 26, 27, 28 और 29 नवंबर 2024 को किया गया था। परीक्षा के आयोजन के बाद, एग्जाम के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी। इसके बाद, अभ्यर्थियों को उत्तरकुंजी पर ऑब्जेक्शन दर्ज कराने के लिए समय दिया गया था। वहीं, अब बोर्ड की ओर से फाइनल नतीजों का एलान कर दिया गया है। परीक्षार्थी इसे संबंधित आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं। साथ ही चाहें तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके भी रिजल्ट देख सकते हैं।
RRB ALP CBT-2 Exam 2025: आरआरबी एएलपी सीबीटी- 1 एग्जाम रिजल्ट देखने के लिए फॉलो करें ये आसान स्टेप्स
सबसे पहले कैंडिडेट्स को आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट्स पर जाना होगा। यहां, होमपेज पर उपलब्ध 'सहायक लोको पायलटों के लिए प्रथम चरण सीबीटी का सीईएन -01/2024 परिणाम' पर क्लिक करें।
यहां, अपना पंजीकरण विवरण दर्ज करें। अब आरआरबी एएलपी परिणाम आपके सामने प्रदर्शित हो जाएगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए रख लें।
RRB ALP CBT-2 Exam 2025: आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 एग्जाम में होना होगा शामिल
आरआरबी एएलपी सीबीटी- 1 परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी कि फेज 2 में शामिल होना होगा। आरआरबी की ओर से दूसरे चरण की परीक्षा का शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया गया है। इसके मुताबिक, दूसरे चरण की परीक्षा 19 और 20 मार्च, 2025 को आयोजित की जाएगी। एग्जाम के लिए सिटी स्लिप 10 दिन पहले रिलीज की जाएगी। अभ्यर्थी जरूरी डिटेल्स एंटर करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा प्रवेश पत्र एग्जाम से तीन दिन पहले जारी होंगे। आरआरबी ने एएलपी के अलावा, जेई सहित अन्य पदों के लिए भी सेकेंड फेज की परीक्षा मार्च में होगी। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से सहायक लोको पायलट के कुल 18,799 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।