Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RRB JE Result 2025: कभी भी घोषित हो सकता है आरआरबी जेई रिजल्ट, RRB ALP के नतीजे घोषित

    Updated: Sun, 02 Mar 2025 05:20 PM (IST)

    आरआरबी की ओर से एएलपी रिजल्ट घोषित होने के बाद अब कभी भी जूनियर इंजीनियर CEN 3/ 2024 (जेई व अन्य पद) भर्ती का रिजल्ट कभी भी घोषित किया जा सकता है। नतीजे जारी होते ही अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से इसे चेक कर सकेंगे। जो भी अभ्यर्थी पहले चरण की परीक्षा में सफल रहेंगे वे सीबीटी 2 एग्जाम में भाग ले सकेंगे। CBT 2 20 मार्च को आयोजित किया जायेगा।

    Hero Image
    RRB JE Result 2025 जल्द जारी होने की उम्मीद।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से CEN 1/ 2024 (सहायक लोको पायलट) का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। अब किसी भी समय आरआरबी की ओर से जूनियर इंजीनियर- CEN 3/ 2024 (जेई व अन्य पद) का रिजल्ट भी घोषित किया जा सकता है। नतीजे ऑनलाइन माध्यम से रेल भर्ती बोर्ड चंडीगढ़ की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। नतीजे जारी होते ही अभ्यर्थी लॉग इन डिटेल दर्ज करके परिणाम की जांच कर सकेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RRB ALP Result यहां से करें चेक

    आरआरबी की ओर से एएलपी रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। अभ्यर्थी तुरंत ही वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर नीचे दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके परिणाम की जांच कर सकते हैं। असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा का आयोजन 25, 26, 27, 28 और 29 नवंबर 2024 को करवाया गया था।

    आपको बता दें कि रेलवे की ओर से जोन के अनुसार अलग - अलग वेबसाइट पर ALP Merit List जारी की गई हैं जिसमें सफल उम्मीदवारों के अनुक्रमांक दर्ज हैं। अभ्यर्थी अपने जोन के अनुसार रेलवे की वेबसाइट पर जाकर मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। सफल अभ्यर्थी ही टियर - 2 एग्जाम में भाग ले सकेंगे।  

    इन स्टेप्स से चेक कर सकेंगे आरआरबी जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

    • आरआरबी जेई रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर विजिट करना होगा।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको CEN 1/ 2024 ALP से संबंधित बटन पर क्लिक करना होगा।
    • अब आपको रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करना है। 
    • इसके बाद आप लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके अथवा मेरिट लिस्ट से परिणाम चेक कर सकेंगे।   

    सफल अभ्यर्थी सीबीटी 2 एग्जाम में ले सकेंगे भाग

    आपको बता दें कि आरआरबी की ओर से जेई भर्ती के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT 2) के लिए एग्जाम डेट पहले ही घोषित की जा चुकी है। नोटिफिकेशन में दी गई डिटेल के मुताबिक आरआरबी जूनियर इंजीनियर एवं अन्य पदों के लिए द्वितीय चरण की परीक्षा का आयोजन 20 मार्च 2025 को करवाया जायेगा। सभी उम्मीदवार ध्यान रखें कि परीक्षा से 10 दिन पूर्व अभ्यर्थियों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी जाएगी। इससे अभ्यर्थी अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल करके पूर्व यात्रा की तैयारी कर पायेंगे।

    एग्जाम में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पूर्व डाउनलोड के लिए जारी कर दिए जाएंगे। प्रवेश पत्र जारी होते ही अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से इसे डाउनलोड कर पाएंगे। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि वे जब भी परीक्षा केंद्र पर जाएं तो एडमिट कार्ड एवं एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। प्रवेश पत्र एवं आईडी कार्ड के बिना आपको परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

    यह भी पढ़ें- RRB ALP एवं RRB JE CBT-2 एग्जाम डेट्स घोषित, पहले चरण का रिजल्ट जल्द किया जायेगा जारी