विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RRB Group D Result 2022: इन जोन-वाइज लिंक से देखें कैंडीडेट लिस्ट, घोषित हुए रेलवे ग्रुप डी सीबीटी 1 के नतीजे

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Thu, 22 Dec 2022 03:04 PM (IST)Updated: Fri, 23 Dec 2022 07:29 AM (IST)

RRB Group D Result 2022 आरआरबी सिकंदराबाद आरआरबी कोलकाता आरआरबी भोपाल आरआरबी गुवाहाटी ने ग्रुप डी/लेवल 1 सीबीटी रिजल्ट की ...और पढ़ें

आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 या आरआरसी लेवल 1 रिजल्ट के जोन-वाइज लिंक वेबसाइट पर या इस पेज पर देखें।
आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 या आरआरसी लेवल 1 रिजल्ट के जोन-वाइज लिंक वेबसाइट पर या इस पेज पर देखें।

एजुकेशन डेस्क। RRB Group D/RRC Level 1 Result 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) सिंकदराबाद, आरआरबी भोपाल, आरआरबी कोलकाता, आरआरबी गुवाहाटी, आदि ने रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट 2022 की घोषणा कर दी है। रेलवे के विभिन्न जोन में लेवल 1 के एक लाख से अधिक पदों पर भर्ती (RRC CEN 01/2022) की चयन प्रक्रिया के फर्स्ट राऊंड में आयोजित किए गए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) के नतीजों की घोषणा वीरवार, 22 दिसंबर 2022 को  की गई। रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरसी लेवल 1 रिजल्ट 2022 की घोषणा के अंतर्गत आरआरसी लेवल 1 सीबीटी में प्रदर्शन के आधार पर निर्धारित चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानि शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए शॉर्टलिस्ट किए उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपने रेलवे जोन की आरआरबी की वेबसाइट पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से परिणाम देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें - RRB Bhopal Group D Result 2022: भोपाल आरआरबी ने लेवल 1 सीबीटी नतीजे घोषित किए, ये रही कैंडीडेट्स लिस्ट

इससे पहले, तारीख ऐलान 13 दिसंबर को करते हुए नोटिस जारी किया था। इस नोटिस के मुताबिक आरआरसी लेवल 1 सीबीटी रिजल्ट 2022 के परिणाम 24 दिसंबर या उससे पहले जारी किए जा सकते हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 की घोषणा आज यानि वीरवार, 22 दिसंबर को को भी कर सकता है।

यह भी पढ़ें - RRB Group D Result 2022: रेलवे ग्रुप डी परिणाम इस दिन होंगे घोषित, सफल उम्मीदवार जनवरी में देंगे RRC PET

RRB Group D Result 2022: कहां और कैसे देखें आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट?

ऐसे में जबकि रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आधिकारिक तौर पर कहा गया था कि आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 की घोषणा 24 दिसंबर से पहले भी हो सकती है तो 17 अगस्त से 11 अक्टूबर तक आयोजित इन कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं (सीबीटी) में सम्मिलित हुए एक करोड़ से अधिक उम्मीदवारों को जान लेना चाहिए कि वे अपना आरआरसी लेवल 1 रिजल्ट 2022 कहां और कैसे देख सकते हैं। दरअसल, आरआरसी लेवल 1 रिजल्ट 2022 की घोषणा विभिन्न रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा अलग-अलग की गई है। हर आरआरबी के अंतर्गत आने वाले रेलवे जोन के लिए आरआरसी लेवल 1 सीबीटी रिजल्ट 2022 और चयनित उम्मीदवारों की सूची उस बोर्ड की वेबसाइट पर जारी की गई है।

यह भी पढ़ें - RRB Group D Result 2022: आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा परिणाम क्या 24 दिसंबर को होंगे घोषित, यहां जानें

ऐसे में उम्मीदवारों को औपचारिक ऐलान हो जाने के बाद अपना परिणाम देखने के लिए अपने जोन की आरआरबी की वेबसाइट पर विजिट करें और RRC CEN 01/2022 के सेक्शन में एक्टिव किए गए लेवल 1 सीबीटी रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अगले चरण यानि पीईटी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारी की लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में ओपेन होगी। उम्मीदवार इस लिस्ट में अपना नाम सर्च कर सकते हैं।