विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RRB Group D Result 2022: रेलवे ग्रुप डी परिणाम इस दिन होंगे घोषित, सफल उम्मीदवार जनवरी में देंगे RRC PET

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Mon, 19 Dec 2022 02:12 PM (IST)Updated: Thu, 22 Dec 2022 03:13 PM (IST)

RRB Group D Result 2022 रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी (लेवल 1) भर्ती परीक्षा के नतीजों की घोषणा इसी सप्ताह ...और पढ़ें

आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 का है 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों को इंतजार।
आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 का है 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों को इंतजार।

एजुकेशन डेस्क। RRB Group D Result 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड की आरआरबी ग्रुप डी (आरआसी लेवल 1) परीक्षा में सम्मिलित हुए एक करोड़ से अधिक उम्मीदवारों का परिणामों को लेकर इंतजार इस सप्ताह समाप्त हो जाएगा। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों में बने रेलवे जोन के अंतर्गत लेवल 1 के एक लाख से अधिक पदों पर भर्ती (RRC CEN 01/2022) के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत फर्स्ट राऊंड में आयोजित कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) के नतीजों की घोषणा इसी सप्ताह के दौरान कर दी जाएगी। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 को 24 दिसंबर तक घोषित कर दिया जाएगा। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरसी लेवल 1 सीबीटी रिजल्ट 2022 की घोषणा शनिवार से पहले भी कर सकता है।

यह भी पढ़ें - RRB Group D Result 2022: 24 दिसंबर से पहले भी घोषित कर सकता है रेलवे भर्ती बोर्ड लेवल 1 सीबीटी के नतीजे

RRB Group D Result 2022: कहां और कैसे देखें आरआरसी लेवल 1 सीबीटी रिजल्ट 2022

ऐसे में जो उम्मीदवार रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे अपना आरआरसी लेवल 1 सीबीटी रिजल्ट 2022 अपने सम्बन्धित जोन के लिए आरआरबी की वेबसाइट पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक के माध्यम से देख सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट पर विजिट करने के बाद होम पर दिए गए सम्बन्धित सेक्शन में आरआरसी लेवल 1 सीबीटी नतीजों के लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर उम्मीदवारों को अपने विवरण भरकर सबमिट करने होंगे। इसके बाद उम्मीदवार अपना परिणाम स्क्रीन पर देख सकेंगे।

यह भी पढ़ें - RRB Group D Result 2022: उम्मीदवारों ने फिर छेड़ा ट्विटर आंदोलन, रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट घोषित करने की है मांग

RRB Group D Result 2022: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में सफल उम्मीदवार जनवरी में देंगे RRC PET

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि जिन कैंडीडेट्स को आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 के अंतर्गत अगले चरण में सम्मिलित होने के लिए सफल घोषित किया जाएगा, उन्हें जनवरी 2023 में प्रस्तावित शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होना होगा। पीईटी का आयोजन विभिन्न रेलवे जोन के रेल भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) द्वारा अलग-अलग कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवारों को उनके आवेदन किए आरआरसी जोन द्वारा ही पीईट के लिए निर्धारित तारीख पर आमंत्रित किया जाएगा।