विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RRB Group D Result 2022: उम्मीदवारों ने फिर छेड़ा ट्विटर आंदोलन, रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट घोषित करने की है मांग

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Wed, 07 Dec 2022 02:11 PM (IST)Updated: Wed, 07 Dec 2022 03:36 PM (IST)

RRB Group D Result 2022 रेलवे में एक लाख से अधिक पदों वाली 12 मार्च 2019 को अधिसूचित (CEN RRC-01/2019) ...और पढ़ें

आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 का इंतजार 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों को।
आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 का इंतजार 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों को।

एजुकेशन डेस्क। RRB Group D Result 2022: विभिन्न सरकारी नौकरी भर्तियों में हो रही देरी के विरोध में देश भर के उम्मीदवारों द्वारा बार-बार सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए अपनी मांगों के सरकार तक पहुंचाने का ट्रेंड जोर पकड़ता जा रहा है। इस बार उम्मीदवारों ने रेलवे ग्रुप डी परीक्षा परिणामों को जल्द घोषित करने को लेकर सोशल मीडिया पर एक बार फिर से आंदोलन छेड़ दिया है। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उम्मीदवार हैशटैग #RRC_GROUP_D_RESULT_DO के साथ अधिक से अधिक ट्वीट कर रहे हैं। समाचार अपडेट किए जाने तक करीब दो लाख ट्वीट उम्मीदवारों ने पीएम नरेंद्र मोदी, विभिन्न प्रधानमंत्री कार्यालय, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेल मंत्रालय, रेलवे भर्ती बोर्ड, आदि को टैग करते हुए किए थे।

यह भी पढ़ें - Yearender 2022: तीन साल बाद आयोजित हुई 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों वाली रेलवे ग्रुप डी परीक्षा

RRB Group D Result 2022: 1 करोड़ उम्मीदवारों को है रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट का इंतजार

बता दें कि इससे पहले भी रेलवे भर्ती बोर्ड की आरआरसी लेवल 1 (ग्रुप डी) परीक्षा के आयोजन को लेकर आवेदन किए 1 करोड़ उम्मीदवारों ने सोशल मीडिया पर आंदोलन छेड़ा था, जिसके बाद आरआरबी ने 12 मार्च 2019 को अधिसूचित (CEN RRC-01/2019) 1 लाख लेवल-1 पदों वाली इस भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत फर्स्ड राउंड में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) के आयोजन की तारीखों का ऐलान किया था। इस क्रम में रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरसी लेवल 1 परीक्षाएं 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों के लिए पर 17 अगस्त से 11 अक्टूबर 2022 तक कुल पांच चरणों में किया। इसके बाद, आरआरबी ने सीबीटी के लिए प्रोविजिनल आंसर की 14 अक्टूबर को जारी और इन पर उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को 19 अक्टूबर आमंत्रित किया। इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी और इसी के साथ आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 भी घोषित होंगे। ऐसे में परीक्षा के आयोजन के लगभग दो माह के बाद अब उम्मीदवारों ने आरआरसी लेवल 1 रिजल्ट 2022 अपडेट जारी करने की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर आंदोलन छेड़ा है।

यह भी पढ़ें - RRB Group D Result: रेल मंत्रालय की 1 करोड़ उम्मीदवारों को चेतावनी, ग्रुप डी नतीजों के लिए न करें आंदोलन

RRB Group D Result 2022: उम्मीदवारों द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे कुछ मीम