यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Yearender 2022: तीन साल बाद आयोजित हुई 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों वाली रेलवे ग्रुप डी परीक्षा
Yearender 2022 रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा संभवत अब तक की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा आरआरसी लेवल 1 सीबीटी (ग्रुप डी ...और पढ़ें

एजुकेशन डेस्क। Yearender 2022: इस साल की शिक्षा-परीक्षा और रोजगार की घटनाओं की बात करें तो रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित की गई संभवत: अब तक की सबसे भर्ती परीक्षा – आरआरसी लेवल 1 सीबीटी को मुख्यत: शामिल किया जा सकता है। भारतीय रेल के देश भर के विभिन्न हिस्सों में बनाए गए जोन के अंतर्गत लेवल 1 (जिसे आमतौर पर ग्रुप डी कहते हैं) के एक लाख से अधिक पदों वाली इस भर्ती परीक्षा के लिए एक करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा 8 मार्च 2019 को संक्षिप्त सूचना और इसके बाद 12 मार्च के विस्तृत अधिसूचना (CEN RRC-01/2019 लेवल-1 पद) जारी होने के बाद परीक्षा का आयोजन करीब ढाई साल के अंतराल पर 17 अगस्त से 11 अक्टूबर 2022 तक विभिन्न चरणों में किया गया। हालांकि, इस परीक्षा के आयोजन में देरी पहले उम्मीदवारों की अत्यधिक संख्या और फिर पूरे देश में फैली कोरोना (कोविड-19) महामारी और रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन के चलते बाधित रही गतिविधियों के कारण हुई।
यह भी पढ़ें - RRB Group D Result 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही घोषित करेगा ग्रुप डी (लेवल 1) CBT के नतीजे, जानें अपडेट
दूसरी तरफ, रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा इस साल 11 अक्टूबर तक आरआरसी लेवल 1 सीबीटी (ग्रुप डी परीक्षा) के आयोजन के बाद इसके लिए अनौपचारिक आंसर-की जारी करने में देरी नहीं की गई। बोर्ड ने लेवल 1 सीबीटी प्रोविजिनल आंसर-की को 14 अक्टूबर को जारी करते हुए उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को 19 अक्टूबर आमंत्रित किया। इन आपत्तियों की समीक्षा आरआरबी सम्बन्धित विषय के परीक्षा विशेषज्ञों से कराएगा और सही पाए जाने पर संशोधित उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। इसी के अनुसार आरआरबी द्वारा ग्रुप डी परीक्षा परिणामों की घोषणा की जानी है, जिसके लिए किसी संभावित तिथि की घोषणा बोर्ड द्वारा फिलहाल नहीं की गई है। इस सम्बन्ध में रेल मंत्रालय द्वारा परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों से अपील की है कि वे नतीजों को लेकर किसी भी प्रकार आंदोलन न करें।
