Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RRB Bhopal Group D Result 2022: भोपाल आरआरबी ने लेवल 1 सीबीटी नतीजे घोषित किए, ये रही कैंडीडेट्स लिस्ट

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Thu, 22 Dec 2022 06:31 PM (IST)

    RRB Bhopal Group D Result 2022 Announced रेलवे भर्ती बोर्ड भोपाल ने सबसे पहले RRC लेवल 1 सीबीटी 1 के नतीजों की घोषणा वीरवार 22 दिसंबर 2022 को करते हुए अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडीडेट्स की लिस्ट जारी कर दी है।

    Hero Image
    आरआरबी भोपाल ग्रुप डी रिजल्ट 2022 में यहां देखें कैंडीडेट्स लिस्ट।

    एजुकेशन डेस्क। RRB Bhopal Group D Result 2022 Announced: मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी भोपाल) अपने सम्बन्धित रेलवे जोन के लिए लेवल 1 पदों की संयुक्त भर्ती (RRC CEN 01/2022) के पहले चरण यानि कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) के नतीजों की घोषणा कर दी है। आरआरबी भोपाल ने आरआरसी लेवल 1 सीबीटी रिजल्ट की घोषणा आज यानि वीरवार, 22 दिसंबर 2022 को की। इसके साथ ही, रेलवे भर्ती बोर्ड भोपाल ने लेवल 1 सीबीटी में प्रदर्शन के आधार पर उन सभी उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी है, जिन्हें परीक्षा में प्रदर्श के आधार पर अगले चरण यानि शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। ऐसे में जो उम्मीदवार आरआरबी भोपाल से लेवल 1 सीबीटी में सम्मिलित हुए थे, वे अपना रोल नंबर बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट, rrbbhopal.gov.in पर एक्टिव लिंक से नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से देख सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RRB भोपाल ग्रुप डी (लेवल 1) सीबीटी रिजल्ट 2022 लिंक

    यह भी पढ़ें - RRB Group D Result 2022: इन जोन-वाइज लिंक से देखें कैंडीडेट लिस्ट, घोषित हुए रेलवे ग्रुप डी सीबीटी 1 के नतीजे

    RRB Bhopal Group D Result 2022: इन स्टेप में देखें आरआरबी भोपाल लेवल 1 सीबीटी के नतीजे

    उम्मीदवारों को अपना आरआरबी भोपाल ग्रुप डी सीबीटी 1 रिजल्ट 2022 चेक करने के लिए बोर्ड की इस जोन की वेबसाइट यानि rrbbhopal.gov.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद सम्बन्धित भर्ती (RRC CEN 01/2022) के सेक्शन में एक्टिव किए गए कैंडीडेट्स लिस्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में ओपेन होगी, जिसमें उम्मीदवार अपना रोल नंबर कीबोर्ड पर Ctrl+F टाइप करके और अपना रोल नंबर दर्ज करके सर्च कर सकते हैं।

    RRB Bhopal Group D Result 2022: आरआरबी भोपाल लेवल 1 सीबीटी कट-ऑफ भी जारी

    रेलवे भर्ती बोर्ड भोपाल ने ग्रुप डी रिजल्ट के अंतर्गत लेवल 1 सीबीटी में सम्मिलित उम्मीदवारों के श्रेणियों के अनुसार निर्धारित न्यूनतम क्वालिफाईंग मार्क्स (कट-ऑफ) भी जारी कर दी है। आरआबी भोपाल द्वारा जारी सूचना के मुताबिक ओपेन-अनारक्षित कटेगरी में न्यूनतम कट-ऑफ 96.64962 रखा गया है। वहीं, ओबीसी के लिए 93.44380, एससी के लिए 87.05688, एसटी के लिए 83.62098 और ईडब्ल्यूएस के लिए 79.24869 रखा गया है।