विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RRB Group D Result 2022: 1 करोड़ से ज्यादा अभ्यर्थी चेक करें आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 1 के नतीजे, रिजल्ट घोषित

By Nandini DubeyEdited By:
Published: Thu, 22 Dec 2022 10:27 AM (IST)Updated: Thu, 22 Dec 2022 03:48 PM (IST)

RRB Group D Result 2022 Date आरआरबी ग्रुप डी कंप्यूटर टेस्ट परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त से 10 अक्टूबर 2022 ...और पढ़ें

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के परिणाम जल्द घोषित होने वाले हैं।
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के परिणाम जल्द घोषित होने वाले हैं।

एजुकेशन डेस्क। RRB Group D Result 2022: आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिया गया है। नतीजों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in  पर की गई है। अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर नतीजे देख सकते हैं।  

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने की थी पहले घोषणा 

नतीजों के संबंध में रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (Railway Recruitment Boards) ने घोषणा की थी कि 24 दिसंबर को या उससे पहले ग्रुप डी रिजल्ट (CEN No- RRC- 01/2019 level 1 posts) भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। हालांकि फिलहाल आरआरबी ने सटीक तिथि की घोषणा नहीं की है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि नतीजे देखने के लिए वे आधिकारिक वेबसाइट पर आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर नजर बनाएं रखनी होगी। नतीजे देखने के लिए अभ्यर्थी रीजनल वेबसाइट पर भी अपडेट देख सकते हैं। अभ्यर्थी ध्यान दें कि, जिन उम्मीदवारों को इस परीक्षा मे सफलता मिलती है, उन्हें इसके बाद पीईटी परीक्षा में शामिल होना होगा। यह जनवरी में आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें - RRB Group D Result 2022: 24 दिसंबर से पहले भी घोषित कर सकता है रेलवे भर्ती बोर्ड लेवल 1 सीबीटी के नतीजे

जनवरी में होगी पीईटी परीक्षा

आधिकारिक सूचना के अनुसार, पात्र उम्मीदवार, जो सीबीटी में उत्तीर्ण होंगे, उन्हें आरआरबी ग्रुप डी PHYSICAL EFFICIENCY TEST में शामिल होना होगा जो कि जनवरी 2023 से संभावित रूप से निर्धारित है। उम्मीदवारों के लिए फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) पास करना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को पहले निर्धारित समय में तय दूरी तक वजन ले जाने के लिए टेस्ट किया जाएगा और अगर इस एग्जाम में वे सफल होते हैं, तो रिकवरी गैप के बाद उन्हें रनिंग टेस्ट देना होगा। इसके अलावा, पीईटी परीक्षा से जुड़ी अन्य अहम निर्देशों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन की जांच कर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान दें कि, जो उम्मीदवार सीबीटी राउंड और पीईटी राउंड दोनों में क्वालीफाई करेंगे, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके अलावा, ज्यादा जानकारी के लिए स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट देखने के लिए इन रीजनल वेबसाइट्स पर कर सकते हैं चेक 

  • RRB जम्मू : rrbjammu.nic.in
  • RRB कोलकाता : rrbkolkata.gov.in
  • RRB Malda: rrbmalda.gov.in
  • RRB मुंबई : rrbmumbai.gov.in
  • RRB मुजफ्फरनगर: rrbmuzaffarpur.gov.in
  • RRB पटना: rrbpatna.gov.in
  • RRB रांची: rrbranchi.gov.in
  • RRB सिकंदराबाद: rrbsecunderabad.gov.in
  • RRB सिलीगुड़ी: rrbsiliguri.gov.in