RRB ALP Result Date: रेलवे कब जारी करेगा असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती एग्जाम रिजल्ट, जानें यहां
असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती एग्जाम रिजल्ट होने के बाद सभी क्षेत्रीय वेसबाइटों पर इससे संबंधित लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। एग्जाम में शामिल हुए कैंडिडेट्स पोर्टल पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करके नतीजों की जांच कर सकेंगे। साथ ही इस लिंक का प्रिंटआउट लेकर रख सकेंगे। सीबीटी 1 फेज में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण में शामिल होना होगा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट सीबीटी 1 भर्ती परीक्षा परिणाम का इंतजार जल्द ही समाप्त हो सकता है। संभावना है कि, रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) जल्द ही एएलपी रिजल्ट की घोषणा कर देगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह इस महीने की आखिर तक घोषित हो सकते हैं। हालांकि, परीक्षार्थी इस बात का ध्यान इस संबंध में ऑफिशियल कोई सूचना जारी नहीं की गई है, इसलिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें, जिससे ताजा अपडेट मिल सके। उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके अभ्यर्थी आराम से नतीजे देख सकते हैं।
RRB ALP Result Date: रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती एग्जाम रिजल्ट की जांच करने के लिए फॉलो करना होगा ये स्टेप्स
आरआरबी एएलपी रिजल्ट की जांच करने के लिए सबसे पहले उम्मीवादरों को रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.recruitmentrrb.in पर जाना होगा। अब, होम पेज पर सहायक लोको पायलट (एएलपी) पदों के लिए परिणाम लिंक पर क्लिक करें। यहां, होम पेज पर लिंक पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल प्रदान करें। उम्मीदवारों को एक नई विंडो में आवश्यक प्रवेश पत्र मिलेगा। भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें और सहेजें।
RRB ALP Result Date: रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती एग्जाम के लिए इस दिन जारी हुई थी आंसर-की
आरआरबी एएलपी परीक्षा के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी 5 दिसंबर, 2024 को जारी की गई थी। इसके बाद, कैंडिडेट्स को ऑब्जेक्शन उठाने का मौका दिया गया था। उम्मीदवार 10 दिसंबर, 2024 तक ऑब्जेक्शन उठा सकते हैं। वहीं, अब कैंडिडेट्स को नतीजो का इंतजार है, जो कि जल्द ही समाप्त हो सकता है।
RRB ALP Result Date: 25 से 29 नवंबर तक हुई थी रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती एग्जाम
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से एएलपी सीबीटी 1 परीक्षा का आयोजन 25 नवंबर से 29 नवंबर, 2024 तक किया गया था। यह एग्जाम, देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 18,799 सहायक लोको पायलट के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस वैकेंसी पर उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों में आयोजित होने वाली परीक्षा के आधार पर किया जाता है। इनमें , सीबीटी 1 फेज एग्जाम से लेकर सीबीटी 2, डीवी और मेडिकल राउंड शामिल हैं। ज्यादा जानकरी के लिए अभ्यर्थियों को वेसबाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।