RRB ALP CBT 2 City Slip 2025: कब तक रिलीज होगी असिस्टेंट लोको पायलट एग्जाम सिटी स्लिप ? यहां जानें
रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट सीबीटी 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे। इस आधार संभव है कि यह 15 मार्च 2025 को आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट्स पर उपलब्ध करा दिए जाएं। इसके बाद अभ्यर्थी इसे जरूरी डिटेल्स एंटर करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा का आयोजन 19 औ 20 मार्च 2025 को होना है।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे की अहम परीक्षाओं में शामिल असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा का आयोजन आगामी 19 और 20 मार्च, 2025 को होना है। जल्द ही परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप रिलीज होनी है। आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक, एएलपी परीक्षा शहर सूचना पर्ची एग्जाम से ठीक दस दिन पहले जारी की जाएगी। इस आधार पर संभव है कि यह कल, 09 मार्च, 2025 को रिलीज की जाए, क्योंकि परीक्षा का आयोजन 19 मार्च, 2025 से होना है। परीक्षा शहर सूचना पर्ची रिलीज होने के बाद, कैंडिडेट्स इसे RRB की ऑफिशियल वेबसाइट्स पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।
उम्मीदवार एक बात का ध्यान रखें कि परीक्षा केंद्र और एग्जाम सिटी स्लिप अलग-अलग है। परीक्षा शहर सूचना पर्ची में कैंडिडेट्स को आवंटित किए गए परीक्षा शहर का नाम होगा, जबकि एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए आवंटित किए गए सेंटर की डिटेल्स होगी। परीक्षा से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी और दिशा-निर्देश के बारे में जानने के लिए अभ्यर्थियों को RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।
RRB ALP CBT 2 City Slip 2025: कब तक रिलीज होगी रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट एग्जाम सिटी स्लिप ? यहां जानें
-
सबसे पहले संबंधित RRB की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
-
यहां, होमपेज पर उपलब्ध CEN नंबर 01/2024 एग्जाम सिटी लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको उम्मीदवार पोर्टल (Candidate’s Portal) पर जाना होगा।
- यहां "RRB ALP CBT 2 स्लिप लिंक मिलेगा, इस पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण संख्या (Registration Number) और पासवर्ड या जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करें।
- लॉगिन करने के बाद, आपकी RRB ALP CBT 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- इसे डाउनलोड और प्रिंट करके रख लें।
कब हुई थी रेलवे एएलपी सीबीटी- 1 भर्ती परीक्षा और कब जारी हुए थे परिणाम
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से 25, 26, 27, 28 और 29 नवंबर 2024 को असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा के बाद, प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी। इसके बाद, अभ्यर्थियों को ऑब्जेक्शन उठाने का मौका दिया गया था। 26 फरवरी, 2025 को नतीजे जारी कर दिए गए थे। वहीं, अभी हाल ही में जेई सहित अन्य पदों के लिए भी पहले चरण के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। अब दूसरे चरण की परीक्षा होनी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।