RRB ALP CBT 2 Admit Card: होली के बाद जारी होंगे असिस्टेंट लोको पायलट एडमिट कार्ड, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट सीबीटी-2 एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को पोर्टल पर लॉगइन करना होगा। यहां होमपेज पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करके जरूरी डिटेल्स जैसे- एप्लीकेशन नंबर सहित अन्य जानकारी एंटर करनी होगी। इसके बाद हॉल टिकट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो सकता है। अभ्यर्थी इसका प्रिंटआउट लेकर परीक्षा के लिए सेव करके रख सकते हैं।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट सीबीटी-2 एग्जाम का आयोजन 19 और 20 मार्च, 2025 को किया जाएगा। परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज कर दी गई है। वहीं, अब कैंडिडेट्स को प्रवेश पत्र का इंतजार है, जो कि होली (14 मार्च, 2025) के बाद रिलीज किए जाएंगे। आधिकारिक सूचना के अनुसार, परीक्षा प्रवेश पत्र एग्जाम से ठीक चार दिन पहले रिलीज किए जाएंगे। इस आधार पर यह संभावना है कि 15 मार्च, 2025 को एडमिट कार्ड आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट्स पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। हालांकि, सटीक तिथि जानने के लिए अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।
RRB ALP CBT- 1 Exam City Slip 2025: आरआरबी ने एग्जाम सिटी स्लिप के संबंध में जारी की ये सूचना
आरआरबी बोर्ड की ओर से एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप अब लाइव हो गई है। उन अभ्यर्थियों को SMS और ईमेल भेजे जा रहे हैं, जिनकी स्लिप उनके रजिस्टर्ड आईडी पर एक्टिव की गई, जो कि उन्होंने आवेदन करते वक्त वक्त यूज की थी। अभ्यर्थी अपने क्रेडिशयल्स का उपयोग करके पोर्टल पर जाकर अपना आवेदन पंजीकरण संख्या प्राप्त कर सकते हैं। वे लॉगइन पेज पर दिए गए पासवर्ड भूल गए लिंक का भी यूज करके अपना पासवर्ड दो बारा प्राप्त कर सकते हैं। सिटी स्लिप लिंक के साथ-साथ हेल्पडेस्क का लिंक पर भी उपलबध करा दिया गया है। साथ ही किसी प्रकार के स्पष्टीकरण के लिए अभ्यर्थी 9513631459 का उपयोग कर सकते हैं। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि इस डेस्क का समय सुबह 9 बजे से 6 बजे तक एक्टिव रहेगी। साथ ही, नार्मलाइजेशन से बचने के लिए आरआरआर अनुसार समयनिर्धारण किया गया है। ऐसे में कुछ कैंडिडेट्स को सीबीटी- 1 की तुलना में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।

आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट सीबीटी- 1 भर्ती परीक्षा का आयोजन 25, 26, 27, 28 और 29 नवंबर 2024 को किया गया था। परीक्षा के संचालन के बाद, प्रोविजनल आंसर-की रिलीज की गई थी। इसके बाद, ऑब्जेक्शन प्रोसेस कंप्लीट कराने के बाद, RRB की ओर से नतीजों का एलान किया गया था। रिजल्ट रीजनल वेबसाइट्स पर 26 फरवरी, 2025 को जारी किए गए थे। वहीं, अबग दूसरे चरण का एग्जाम कंडक्ट कराया जा रहा है। परीक्षार्थी वेबसाइट्स पर इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।