RRB ALP CBT 1 Result 2025 पर आरआरबी ने दी ये बड़ी जानकारी, पढ़ें कब होंगे घोषित, ऐसे कर पाएंगे चेक
आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट सीबीटी 1 भर्ती परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को दूसरे चरण में शामिल होना होगा जो कि मार्च में प्रस्तावित है। दूसरे चरण के एग्जाम के लिए हॉल टिकट आधिकारिक वेसबाइट पर परीक्षा से 4 दिन पहले रिलीज किए जाएंगे। अभ्यर्थी जरूरी डिटेल्स एंटर करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे। अन्य जानकारी के लिए वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा परिणाम की राह देख रहे कैंडिडेट्स के लिए अहम सूचना है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने कहा है कि, प्रथम चरण के परिणामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और द्धितीय चरण के लिए चुने गए कैंडिडेट्स की सूची जल्द ही जारी की जाएगी। बोर्ड की ओर से जारी इस सूचना के बाद, संभावना है कि नतीजों का एलान जल्द से जल्द कर दिया जाएगा। परिणाम घोषित होने के बाद, परीक्षार्थी इसे आरआरबी की ऑफिशियिल वेबसाइट्स पर भी देख सकते हैं।
How to check RRB ALP CBT 1 Result 2025: आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 रिजल्ट की जांच करने के लिए फॉलो करें ये आसान स्टेप्स
आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 रिजल्ट की जांच करने के लिए सबसे पहले कैंडिडेट्स को संबंधित आरआरबी वेबसाइट्स पर जाना होगा। यहां होमपेज पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद, परीक्षा परिणाम आपके सामने पीडीएफ मोड में प्रदर्शित हो सकते हैं, इसे चेक करने के बाद इसे डाउनलोड कर लें। साथ ही, परीक्षा के लिए प्रिंटआउट लेकर रख सकते हैं।
बता दें कि RRB की ओर से एएलपी सीबीटी 1 परीक्षा का आयोजन 25 नवंबर से 29 नवंबर, 2024 तक किया गया था। परीक्षा, देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। वहीं, अब जल्द ही नतीजे जारी होने के आसार हैं।
RRB ALP CBT 2 Exam Date 2025: 19 और 20 मार्च को होगी आरआरबी एएलपी भर्ती दूसरे चरण की परीक्षा
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सहायक लोको पायलट (एएलपी) सीबीटी 2 (कंप्यूटर-आधारित टेस्ट 2) के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। जारी सूचना के अनुसार, आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 परीक्षा 19 और 20 मार्च, 2025 को आयोजित की जाएगा। परीक्षा के लिए एग्जा सिटी स्लिप एग्जाम से दस दिन पहले रिलीज की जाएगी। परीक्षा के लिए हॉल टिकट एग्जाम से चार दिन पहले डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध रहेंगे। यह हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट्स भी ऑफिशियल पोर्टल पर ही उपलब्ध कराए जाएंगे।
बता दें कि आरआरबी की ओर से सहायक लोको पायलट भर्ती के अलावा, जूनियर इंजीनियर जेई, डिपो सामग्री अधीक्षक डीएमएस, रासायनिक एवं धातुकर्म सहायक, रासायानिक पर्यवेक्षक अनुसंधान और धातुकर्म पर्यवेक्षक अनुसंधान के विभिन्न पदों के लिए आयोजित होने वाली सीबीटी 2 परीक्षा का आयोजन 19 और 20 मार्च, 2025 को किया जाएगा।
नोट- असिस्टेंट लोको पायलट और जेई सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं की यह तिथियां अस्थायी हैं। इसलिए परीक्षार्थियों को लेटेस्ट अपडेट प्राप्त करने के लिए विजिट करते रहना चाहिए।
यह भी पढ़ें: RRB ALP Result Date: रेलवे कब जारी करेगा असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती एग्जाम रिजल्ट, जानें यहां
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।