Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RRB ALP Admit Card 2024: असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए कब जारी होंगे एडमिट कार्ड एवं एग्जाम सिटी स्लिप, पढ़ें अपडेट

    Updated: Wed, 13 Nov 2024 04:17 PM (IST)

    आरआरबी की ओर से असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जल्द ही जारी की जा सकती है। एग्जाम से चार दिन पूर्व आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे जिसे अभ्यर्थी लॉग इन डिटेल दर्ज कर डाउनलोड कर सकेंगे। आपको बता दें कि परीक्षा का आयोजन 25 26 27 28 और 29 नवंबर 2024 को करवाया जायेगा।

    Hero Image
    RRB ALP Admit Card 2024 जल्द होंगे जारी।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओ से असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती के लिए देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 25, 26, 27, 28 और 29 नवंबर 2024 को करवाया जायेगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए इंडियन रेलवे की ओर से जल्द ही एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जा सकती है। सिटी इंटीमेशन स्लिप के माध्यम से अभ्यर्थी अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल कर सकेंगे और उसी के अनुसार यात्रा की तैयारी कर सकेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से 10 दिन पूर्व जारी की जा सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पूर्व होंगे उपलब्ध

    एग्जाम में शामिल होने के लिए आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड एग्जाम डेट से 4 दिन पूर्व डाउनलोड के लिए जारी किये जा सकते हैं। प्रवेश पत्र जारी होते ही अभ्यर्थी लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर पाएंगे। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि उन्हें एडमिट कार्ड अलग से डाउनलोड करना होगा, एग्जाम सिटी स्लिप का प्रयोग प्रवेश पत्र के रूप में नहीं किया जा सकेगा।

    ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

    • आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए आवेदनकर्ताओं को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • इसके बाद एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करके आगे बढ़ना होगा।
    • अब आपको रजिस्ट्रेशन नंबर एवं पासवर्ड दर्ज करके सबमिट करना होगा।
    • जानकारी सबमिट होते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकेंगे।

    किस माध्यम में होगी परीक्षा

    आपको बता दें कि यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) माध्यम में होगी। जो अभ्यर्थी सीबीटी 1 एग्जाम में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे वे सीबीटी 2 एग्जाम के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे। इसके बाद अभ्यर्थियों को कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT), दस्तावेज सत्यापन (DV), मेडिकल एग्जामिनेशन (ME) से होकर गुजरना होगा। सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों को अंतिम मेरिट लिस्ट में जगह प्रदान की जाएगी।

    भर्ती विवरण

    इस भर्ती के माध्यम से कुल 18799 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से वर्गानुसार अनरिजर्व के लिए 8149 पद, ओबीसी के लिए 4538 पद, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 1798 पद, एससी वर्ग के लिए 2735 पद और एसटी वर्ग के लिए 1579 पद आरक्षित हैं।

    यह भी पढ़ें- Railway Vacancy 2024: नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे में अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती का एलान, 10th-ITI उत्तीर्ण अभ्यर्थी कर सकते हैं अप्लाई