विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Railway Vacancy 2024: नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे में अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती का एलान, 10th-ITI उत्तीर्ण अभ्यर्थी कर सकते हैं अप्लाई

Published: Tue, 12 Nov 2024 07:52 PM (IST)Updated: Tue, 12 Nov 2024 07:53 PM (IST)

नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे में अप्रेंटिसशिप के 1791 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के ...और पढ़ें

Railway Vacancy 2024 के लिए यहां से करें अप्लाई।
Railway Vacancy 2024 के लिए यहां से करें अप्लाई।

HighLights

  1. नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे में अप्रेंटिस के 1791 पदों पर हो रही भर्ती।
  2. 10 दिसंबर तक भर्ती में शामिल होने के लिए किया जा सकता है आवेदन।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे में अप्रेंटिसशिप के बम्पर पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 नवंबर शुरू हो चुकी है जो 10 दिसंबर 2024 तक जारी रहेगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी तय तिथियों के अंदर ऑफिशियल वेबसाइट rrcactapp.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। इसके साथ ही आपकी सहूलियत के लिए इस पेज पर भी आवेदन का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया गया है।

पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10th (10+2 सिस्टम) के साथ संबंधित ट्रेड में ITI, NCVT/ SCVT उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 15 वर्ष से कम एवं अधिकतम आयु 24 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। आयु की गणना 10 दिसंबर 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी। पात्रता की विस्तृत डिटेल नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं। 

इन स्टेप्स से स्वयं भर सकते हैं फॉर्म

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी स्वयं ही एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें-

  • आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrcactapp.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के मुख्य पेज पर आपको पहले न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब आपको पहले मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लेना है।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी लॉग इन में जाकर अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
  • इसके बाद अभ्यर्थी तय शुल्क जमा करें।
  • अंत में अभ्यर्थी भर्ती के लिए निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक पप्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

कितना लगेगा शुल्क

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अन्य सभी कैटेगरी से आने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, महिला एवं पीडब्ल्यूडी वर्ग से आने वाले अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

यह भी पढ़ें- Railway Recruitment 2024: नॉर्दर्न फ्रंटियर रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 5647 पदों के लिए 3 दिसंबर तक कर सकते हैं अप्लाई