विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Railway Recruitment 2024: नॉर्दर्न फ्रंटियर रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 5647 पदों के लिए 3 दिसंबर तक कर सकते हैं अप्लाई

Published: Wed, 06 Nov 2024 12:11 PM (IST)Updated: Wed, 06 Nov 2024 12:19 PM (IST)

नॉर्दर्न फ्रंटियर रेलवे में अप्रेंटिसशिप के 5647 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो 3 दिसंबर 2024 ...और पढ़ें

Railway Recruitment 2024 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।
Railway Recruitment 2024 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।

HighLights

  1. नॉर्दर्न फ्रंटियर रेलवे अप्रेंटिस पदों पर निकली बम्पर भर्ती।
  2. 3 दिसंबर 2024 तक ऑनलाइन किया जा सकेगा आवेदन।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। नॉर्दर्न फ्रंटियर रेलवे में अप्रेंटिसशिप के 5647 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 नवंबर 2024 से शुरू कर दी गई है जो निर्धारित अंतिम तिथि 3 दिसंबर 2024 तक जारी रहेगी। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती में भाग लेने के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से NFR की ऑफिशियल वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक से फॉर्म भर सकते हैं।

फॉर्म भरने से पहले चेक करें पात्रता

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10th, 12th, ITI (NTC/STC) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 14 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 24 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऊपरी उम्र में रेलवे के नियमानुसार छूट दी जाएगी। उम्मीदवार ध्यान रखें की उम्र की गणना आवेदन की लास्ट डेट 3 दिसंबर 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी। पात्रता एवं मापदंड की विस्तृत डिटेल के लिए आधिकारिक अधिसूचना का अवलोकन अवश्य कर लें।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी स्वयं ही एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें-

  • आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के मुख्य पेज पर आपको NOTIFICATION FOR ENGAGEMENT OF ACT APPRENTICES OVER N.F.RAILWAY FOR THE YEAR 2023-24 & 2024-25 Click Here to Apply पर क्लिक करना है।
  • अब नए पेज पर हाउ टू अप्लाई में Step-1 Register Yourself पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
  • इसके बाद Step-2 Log in पर क्लिक करें और अन्य जानकारी अपलोड करें।
  • अंत में अभ्यर्थी भर्ती के लिए निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक पप्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

कितना लगेगा शुल्क

इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ अन्य सभी वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी एवं महिला अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में त्रुटि होने पर संशोधन करने पर आपको 50 रुपये अतिरिक्त जमा करना होगा।

यह भी पढ़ें- Railway Recruitment 2024: रेलवे में ग्रुप डी पदों पर हो रही भर्ती, 30 नवंबर तक रहेगा आवेदन का मौका